सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रणबीर कपूर से संजय दत्त तक, जब फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे ये सितारे, माने जाते हैं दिलफेंक आशिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
From Ranbir Kapoor to Sanjay dutt these bollywood actors are also famous for their multiple affairs
सलमान खान और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी कोई लड़की देखूं मेरा दिल दिवाना बोले....ओले...ओले....फिल्म 'ये दिल्लगी' का ये गाना बॉलीवुड के कुछ सितारों पर बिल्कुल फिट बैठता है। मनोरंजन जगत में अफेयर के किस्से तो खूब सुनने को मिलते हैं। हालांकि उसमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके अफेयर के किस्से एक दो नहीं बल्कि कई सारे हैं। पर्दे पर एक्ट्रेस के साथ जनम जनम की कस्में खाने वाले ये स्टार्स असल जिंदगी में दिलफेंक आशिक हैं जिन्हें एक दो नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन फिल्मी हीरो के बारे में जिन्हें बार- बार प्यार हुआ।

Trending Videos
From Ranbir Kapoor to Sanjay dutt these bollywood actors are also famous for their multiple affairs
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

संजय दत्त

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम संजय दत्त का आता है। संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहें। उनकी बायोपिक संजू में भी इस बात का खुलासा किया गया था कि उन्होंने करीब 300 लड़कियों को डेट किया है। संजय दत्त का नाम बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ा था जिसमें माधुरी दीक्षित, टीना मुनीम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Ranbir Kapoor to Sanjay dutt these bollywood actors are also famous for their multiple affairs
सलमान खान ऐश्वर्या राय

सलमान खान

बॉलीवुड के भाई जान भले अभी तक कुंवारे हों, लेकिन उनकी जिंदगी में प्यार कई बार आया। सलमान का नाम बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ा है जिसमें ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ, लूलिया वंतूर शामिल हैं। सलमान खान के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं।

From Ranbir Kapoor to Sanjay dutt these bollywood actors are also famous for their multiple affairs
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : बचना ए  हसीनों

रणबीर कपूर

इस लिस्ट में रणबीर कपूर भी किसी से पीछे नहीं हैं। फिल्मों से ज्यादा रणबीर अपने अफेयर के किस्सों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। चाहे फिर दीपिका हों, कैटरीना हों या फिर आलिया, रणबीर का दिल अक्सर खूबसूरत हसिनाओं पर अटक जाता है। रणबीर फिलहाल आलिया को डेट कर रहे हैं, लेकिन उनसे पहले रणबीर के कई अफेयर रह चुके हैं।

विज्ञापन
From Ranbir Kapoor to Sanjay dutt these bollywood actors are also famous for their multiple affairs
करीना कपूर और ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन भी सुजैन से पहले कई हसिनाओं के दिल में घर बसा चुके हैं। अपने गुड लुक्स और दमदार एक्टिंग के चलते लड़कियां तो ऋतिक पर मरती ही हैं साथ ही बहुत सी हीरोइनों पर खुद ऋतिक भी लट्टू हो चुके हैं। ऋतिक का नाम करीना कपूर, कैटरीना कैफ, बारबरा मोरी और कंगना रणौत से जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed