फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Sequel: फ्लॉप की मार झेल रहे इन सितारों को हिट कराएगा फिल्म का सीक्वल, बड़े दांव के साथ बदलेगी किस्मत?

Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
सार

बॉलीवुड के कुछ सितारों की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में इन सेलेब्स ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल पर दांव खेलने का फैसला किया है। 
 

विज्ञापन
From Salman Khan to Ayushmann Khurrana These Stars Sequel Waiting After Flop Movies
बॉलीवुड फिल्मों का सीक्वल - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ही आम को खास बनाते हैं और किसी की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचा देते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स कई मौकों पर यह कहते देखे जा चुके हैं कि वह आज जो भी हैं, फैंस की बदौलत ही हैं। हालांकि, जब ये फैंस नाराज हो जाते हैं तो सुपरस्टार्स को भी बुरे दिन देखने पड़ जाते हैं। ऐसा ही इन दिनों हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े स्टार्स के साथ भी हो रहा है, जिनकी फिल्में बीते कुछ समय से फ्लॉप जा रही हैं। वहीं, अब इन सितारों ने वापस से हिट होने के लिए बड़ी ट्रिक अपनाई है। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक पर्दे पर धमाल मचाने के लिए अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का सहारा लेने जा रहे हैं, जिस पर इन सितारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। आइए इन सेलेब्स और उनकी सीक्वल फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

From Salman Khan to Ayushmann Khurrana These Stars Sequel Waiting After Flop Movies
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के लिए बीता वर्ष फिल्म सक्सेस के मामले में बेहद बुरा रहा। वर्ष 2022 में अक्षय की 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी बिग बजट की फिल्में पर्दे पर फ्लॉप हुईं। वहीं, अक्षय की वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सेल्फी' भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। इस तरह अब खिलाड़ी कुमार को कम से कम एक हिट की बेहद आवश्यक्ता है। इसी कारण एक्टर ने 'हेरा फेरी 3' और 'ओएमजी 2' जैसी फिल्मों पर बड़ा दांव खेलने का फैसला किया है। 

From Salman Khan to Ayushmann Khurrana These Stars Sequel Waiting After Flop Movies
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन को आखिरी बार तमिल सुपरहिट फिल्म के सीक्वल 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। यही वजह रही कि लोग सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए नहीं पहुंचे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। अब ऋतिक रोशन अपनी ब्लॉकबस्टर 'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में नजर आने वाले हैं। 'कृष 4' से फैंस समेत एक्टर को भी काफी उम्मीदें हैं। 

Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा संग घर बसाने जा रहीं तमन्ना भाटिया? शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
From Salman Khan to Ayushmann Khurrana These Stars Sequel Waiting After Flop Movies
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल बेहद कम फिल्में ही करते हैं, लेकिन जब वह अपनी किसी मूवी का एलान करते हैं तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं। हालांकि, सनी देओल को अपनी आखिरी रिलीज फिल्म के कारण असफलता का मुंह देखना पड़ा था। सनी, आर बाल्की की मूवी 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में नजर आए थे, जो पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। अब एक्टर को 'गदर 2' और 'अपने 2' में देखा जाना है, जिसे लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। 

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के बंगले में हुई चोरी, मुंबई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
From Salman Khan to Ayushmann Khurrana These Stars Sequel Waiting After Flop Movies
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना अपनी हर फिल्म के जरिए गंभीर सामाजिक मुद्दों को फैंस के सामने उजागर करते हैं। साथ ही हंसी-ठिठोली के साथ दर्शकों को बड़ा मैसेज देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, आयुष्मान के लिए भी बीता समय सही नहीं रहा है। एक्टर की फिल्म 'अनेक', 'डॉक्टर जी' और 'एन एक्शन हीरो' बेहतरीन प्रदर्शन के मामले में असफल रहीं। इस तरह अब एक्टर को अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से काफी उम्मीदें हैं। 

MMMS: विक्की कौशल की फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' की रिलीज डेट टली, जानें अब कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed