सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

‘संजू’ से लेकर ‘द डर्टी पिक्चर’ तक, जब सितारों की असल जिंदगी पर बनी फिल्मों ने दर्शकों को किया हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 27 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
From Sanju to The Dirty Picture these biopic of celebs told audience their unheard stories
बायोपिक फिल्में - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अलग अलग विषयों पर फिल्में बनती हैं और दर्शकों को इंडस्ट्री का एक्सपेरिमेंट कई बार अच्छा भी बहुत लगता है। ऐसे में जब भी पर्दे पर बायोपिक फिल्में आती हैं तो फैंस की दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ जाती है। वैसे तो बॉलीवुड में क्रिकेटरों से लेकर राजनेताओं तक कि बायोपिक बड़े पर्दे पर दिखाई गई है, लेकिन जब बॉलीवुड स्टार्स की ही कहानी फिल्म बनकर सामने आई तो दर्शक खुशी से झूम उठे। तो चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर बॉलीवुड स्टार्स की ही रियल लाइफ दिखाई और फैंस के दिल जीत लिए।

Trending Videos
From Sanju to The Dirty Picture these biopic of celebs told audience their unheard stories
संजू

संजू

बॉलीवुड के खलनायक यानी कि संजय दत्त एक बेहतरीन एक्टर हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कभी हीरोइनों से अफेयर तो कभी ड्रग्स  का मामला संजय दत्त से जुड़ा रहा। संजय दत्त की इस कहानी को राजकुमार हिरानी ने साल 2018 में बड़े पर्दे पर 'संजू' फिल्म में उतारा। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। इस फिल्म ने संजय दत्त की बिगड़ी छवि को सुधारने का भी काम किया था। इसके अलावा फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Sanju to The Dirty Picture these biopic of celebs told audience their unheard stories
आर्या बनर्जी, विद्या बालन - फोटो : Youtube

द डर्टी पिक्चर

विद्या बालन की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'द डर्टी पिक्चर' ने साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की कहानी दिखाई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर भी अहम रोल में नजर आए थे। हालांकि मेकर्स का कहना था कि फिल्म सिल्क की निजी जिंदगी पर आधारित नहीं है, लेकिन फिल्म की कहानी और दिखाने का तरीका कुछ और ही कहानी कह रहा था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे सिल्क की बोल्डनेस की वजह से फिल्में चलती थी और फिर कैसे गुजरते वक्त के साथ लोग उनकी बोल्डनेस से भी ऊब गए।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

From Sanju to The Dirty Picture these biopic of celebs told audience their unheard stories
भगवान दादा

एक अलबेला

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर भगवान दादा की कहानी फिल्म 'एक अलबेला' में दिखाई गई थी। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भगवान दादा के आम आदमी से भारतीय सिनेमा का मशहूर नाम बनने की कहानी दिखाई गई थी। इसमें मंगेश देसाई ने भगवान दादा का रोल निभाया था और विद्या बालन गीता बाली के रोल में नजर आईं थी।

विज्ञापन
From Sanju to The Dirty Picture these biopic of celebs told audience their unheard stories
स्मिता पाटिल

भूमिका

हंसा वाडकर की असल जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में स्मिता पाटिल ने हंसा का किरदार निभाया था। श्याम बेनेगल ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और ये फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी। बता दें कि हंसा वाडकर भारतीय सिनेमा की एक स्टेज एक्ट्रेस थीं। फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ज और फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed