फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Body Shaming: ये अभिनेत्रियां हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, लोगों ने मिस वर्ल्ड को भी नहीं छोड़ा

Fri, 14 Oct 2022 04:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Oct 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
From Sonakshi Sinha to Aishwarya rai These Actresses Have Been Victims of Body Shame
सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉडी शेमिंग का शिकार अपने जीवन में हर कोई कभी न कभी जरूर हुआ होगा। ऐसा नहीं है कि बॉडी शेमिंग सिर्फ लड़कियों के साथ ही होती है, कई बार लड़कों को भी इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ आम लोग ही नहीं बॉडी शेमिंग का शिकार बॉलीवुड के सितारे भी होते हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी हाई पेड अभिनेत्रियां भी हैं, जो इसका शिकार हो चुकी हैं। लेकिन उन्होंने इन सबको दरकिनार करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बनाते हैं-

From Sonakshi Sinha to Aishwarya rai These Actresses Have Been Victims of Body Shame
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : insta

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने कर्वी फिगर को लेकर बॉडी शेमिंग का शिकार होती रहती हैं। उनकी फिल्म डबल एक्स एल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में भी उन्होंने बॉडी शेमिंग पर बात की है। डबल एक्स एल में अभिनेत्री के साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’, निर्माता ने सरकार को कहा- धन्यवाद


 
From Sonakshi Sinha to Aishwarya rai These Actresses Have Been Victims of Body Shame
विद्या बालन - फोटो : instagram

विद्या बालन
विद्या बालन को भी कई बार अपने मोटापे की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। विद्या बालन कई बार इंटरव्यू में ऐसा बता चुकी हैं कि लोग उनको कपड़ो को लेकर नसीहत देते हैं कि आप बहुत मोटी तो आपको को कौन से कपड़े पहनने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Sonakshi Sinha to Aishwarya rai These Actresses Have Been Victims of Body Shame
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
ऐसा नहीं है कि अगर आप मोटे हैं तो ही आपको बॉडी शेमिंग झेलनी होगी, कई बार पतले लोग भी इसका शिकार होते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ हुआ था। दीपिका पादुकोण का नाम उन एक्ट्रेसेस में गिना जाता है, जो ज्यादा पतले होने की वजह से बॉडी शेम का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था कि लोग मेरे पतले शरीर को देखकर मजाक बनाते थे और अजीबो गरीब नसीहतें देते थे।

Charu Asopa-Rajeev Sen: करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार, दोनों ने उठाया यह कदम
 

विज्ञापन
From Sonakshi Sinha to Aishwarya rai These Actresses Have Been Victims of Body Shame
ऐश्वर्या राय - फोटो : insta

ऐश्वर्या राय
मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। मां बनने के बाद ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया था। इस वजह से उनको कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यहां तक की कान फिल्म फेस्टिवल में भी वह बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed