{"_id":"67a1a57e1e7d1c62a701e45e","slug":"fukrey-fame-varun-sharma-birthday-know-about-his-fav-film-by-aamir-khan-and-salman-khan-also-know-for-chucha-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Sharma Birthday: 'फुकरे' के चूचा के लिए खास रहा कॉमेडी का सफर, जानिए कौन सी है उनकी फेवरेट फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Sharma Birthday: 'फुकरे' के चूचा के लिए खास रहा कॉमेडी का सफर, जानिए कौन सी है उनकी फेवरेट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:03 AM IST
सार
Varun Sharma Birthday: फुकरे फेम वरुण शर्मा का आज यानी 4 फरवरी को 35वां जन्मदिन है। अपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना बनाने वाले वरुण को आमिर खान और सलमान खान की फिल्म बहुत पसंद है।
विज्ञापन
1 of 4
वरुण शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फुकरे से बड़े पर्दे पर 'चूचा' के किरदार से अपनी खास पहचान बनाने वाले वरुण शर्मा आज यानी 4 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण के 35वें जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कि उन्हें खान सुपरस्टार की कौन सी फिल्म बेहद पसंद है। साथ ही वे अपनी कॉमेडी फिल्मों को लेकर क्या सोचते हैं। अपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना बनाने वाले वरुण शर्मा को आमिर खान और सलमान खान की फिल्म बेहद पसंद है।
2 of 4
वरुण शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया की पढ़ाई कर चुके हैं वरुण
वरुण शर्मा का जन्म 4 फरवरी 1990 में पंजाब के जालंधर शहर में हुआ। पंजाब के शहर से निकलकर मुंबई आना और बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाना वाकई तारीफ के काबिल तो है ही। इतना ही नहीं वरुण को उनके फैंस उनकी कॉमेडी के लिए बेहद पसंद करते हैं। वरुण ने ITFT चंडीगढ़ से मीडिया में बैचलर डिग्री ली। वरुण बचपन से ही बहुत शरारती रहे हैं, उन्होंने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी मम्मी के बनाए पराठे बेचकर कैंटीन के छोले भटूरे खाते थे।
3 of 4
वरुण शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन किरदारों से मिली पहचान
वरुण ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘छिछोरे’ में भी उनके जिगरी दोस्त का रोल निभाया था। उनका सपना तब पूरा हुआ जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में काम किया था। वरुण को उनके चूचा के किरदार से ही लोग उन्हें पहचानते हैं। वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं।
आमिर-सलमान की ये फिल्म है पसंद
फुकरे फेम वरुण शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना बेहद पसंद है। इसके साथ ही वे गोलमाल की सभी सीरीज देखना बहुत पसंद करते हैं। वरुण को उनके फैंस 'फुकरे', 'डॉली की डोली', 'छिछोरे', 'दिलवाले', 'राबता' और 'खानदानी शफाखाना' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।