{"_id":"67a1034c2a9e6eb36d07c910","slug":"sonakshi-sinha-sold-her-mumbai-bandra-west-apartment-deal-with-61-percent-profit-in-22-50-crore-rupees-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा मुंबई स्थित अपार्टमेंट, 61 प्रतिशत मुनाफे के साथ करोड़ों में हुई डील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा मुंबई स्थित अपार्टमेंट, 61 प्रतिशत मुनाफे के साथ करोड़ों में हुई डील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:26 PM IST
सार
सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई स्थित अपना अपार्टमेंट 22.05 करोड़ रुपये में 61 प्रतिशत के मुनाफे के साथ बेच दिया है। आइए आपको बताते हैं ये अपार्टमेंट मुंबई के किस इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट देखने के बाद स्क्वॉयर यार्ड की वेबसाइट पर इन्सपेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन ने ये रिपोर्ट जारी की है। इस अपार्टमेंट की कीमत जनवरी 2025 में रिजिस्टर हो चुकी है।
2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
बढ़ी सोनाक्षी के अपार्टमेंट की कीमत
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2020 में 14 करोड़ में अपनी प्रॉपर्टी खरीदी थी। 22.50 करोड़ रुपये में इस अपार्टमेंट को बेचा है। इस अपार्टमेंट की कीमत में 61 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास 81 ऑरिएट में एक और अपार्टमेंट है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सेल डीड के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की खरीदार रिची बंसल हैं। 45 साल की यह महिला पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में ही इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज दाखिल किया था।
इन फिल्मों में नजर आईं सोनाक्षी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में, उन्होंने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा हीरामंडी (2024) में दोहरी भूमिका निभाई। अपने अभिनय करियर के अलावा, सिन्हा ने प्रेस-ऑन नेल्स में विशेषज्ञता वाले ब्रांड SOEZI के साथ ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखा है।
जहीर इकबाल से की शादी
आपको बता दें कि जहीर इकबाल ने सलमान के प्रोडक्शन की फिल्म 'नोटबुक' से डेब्यू किया था। सात साल तक डेटिंग करने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली। दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।