{"_id":"67a0f486c511756d460831e7","slug":"sky-force-day-11-box-office-collection-akshay-kumar-veer-pahariya-sara-ali-khan-movie-monday-earnings-report-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force Day 11 Box Office Collection: 'स्काई फोर्स' की कमाई में आई कमी, जानें सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force Day 11 Box Office Collection: 'स्काई फोर्स' की कमाई में आई कमी, जानें सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के 11 दिन बाद सोमवार को भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। यह साल की पहली फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। आइए आपको बताते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में।
2 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
11वें दिन किया शानदार कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3 of 5
स्काई फोर्स का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे हफ्ते में किया ऐसा प्रदर्शन
स्काई फोर्स फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 86.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, नौवें दिन फिल्म ने पांच करोड़ रुपये कमाए। 10वें दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज 11वें दिन भी सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने इसी के साथ 101.05 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
वीर पहाड़िया की पहली फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को भा रही फिल्म की रियल कहानी
स्काई फोर्स एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी देश प्रेम के साथ काफी इमोशनल कर देने वाली कहानी है। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर का प्रदर्शन भी फैंस को पसंद आ रहा है। वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म ने फैंस पर उनका जादू चला दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
स्काई फोर्स को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। क्रिटिक्स ने भी उनकी खूब तारीफ की है। फिल्म की कहानी तो अच्छी है ही, वहीं कुछ असर टाइमिंग का भी है। इस फिल्म के आगे कोई और फिल्म कुछ खास कर नहीं पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।