फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe: 'ये कोरोना की तीसरी लहर है', सलमान की फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Sat, 15 May 2021 03:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 15 May 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Funny Memes Goes Viral After Release of Salman Khan's 'Radhe: Your Most Wanted Bhai'
'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म को ईद के खास मौके पर जी प्लेक्स पर रिलीज कर दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के बाद सलमान खान अब अपने फैंस के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं। जहां एक तरफ भाईजान के फैंस ‘राधे’ को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग फिल्म देखने के बाद निराश हैं क्योंकि प्रभु देवा निर्देशित फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फिल्म में सलमान खान की एंट्री से लेकर दर्शकों के हाल पर फनी मीम्स बना रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर वायरल हो रहे कुछ मीम्स पर ...

Funny Memes Goes Viral After Release of Salman Khan's 'Radhe: Your Most Wanted Bhai'
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राधे की रिलीज के तुंरत बाद सलमान खान के फैंस की दीवानगी कुछ इस तरह थी कि एक साथ इतने लोगों ने लॉग-इन किया कि एप का सर्वर ही क्रैश हो गया। फिल्म देखने के बाद कुछ तो भाईजान के दीवाने हो गए और कुछ का हाल तो बेहाल हो गया। जिसके बाद शुरू हुआ मीम्स का सिलसिला जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 

Funny Memes Goes Viral After Release of Salman Khan's 'Radhe: Your Most Wanted Bhai'
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

इस फनी वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का है जो धड़ाम से नीचे गिर जाता है। यह वीडियो ट्विटर पर इसलिए वायरल हो रही है क्योंकि लोग इसको राधे से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि कुछ लोगों का हाल फिल्म देखने के बाद ऐसा ही था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Memes Goes Viral After Release of Salman Khan's 'Radhe: Your Most Wanted Bhai'
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : फिल्म पोस्टर

वहीं एक और मीम तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुन्ना भाई एमबीबीएस का एक सीन लिया गया है। सीन में डॉक्टर है जो मरीज के बाजू में व्हील चेयर पर बैठा है और कहता है कि सबजेक्ट कुछ महसूस नहीं कर सकता है। यह अंदर ही अंदर मर चुका है, बस जिंदा लाश की तरह जीवित है।
 

विज्ञापन
Funny Memes Goes Viral After Release of Salman Khan's 'Radhe: Your Most Wanted Bhai'
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडियाSocial media

एक मीम और है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस मीम में तो सलमान खान की ही एक फिल्म का एक सीन लिया गया है जिसमें सलमान रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि खुद भाईजान का भी ऐसा ही हाल हुआ होगा अपनी फिल्म देखने के बाद।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed