{"_id":"609f90950de682248c2cfdca","slug":"madhuri-dixit-was-revealed-about-her-independent-life-in-the-us-after-marriage-my-heart-was-thumping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: शादी के बाद अमेरिका में सामान लेने पहुंची माधुरी दीक्षित घबरा गईं थीं, बोलीं- दिल दहल गया...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: शादी के बाद अमेरिका में सामान लेने पहुंची माधुरी दीक्षित घबरा गईं थीं, बोलीं- दिल दहल गया...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की दीवानगी पूरी दुनिया में है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांस के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली माधुरी का अंदाज आज भी नहीं बदला है। आज माधुरी दीक्षित अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं और ऐसे में उनकी कई पुरानी वीडियो और बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके स्वस्थ बने रहने की कामना कर रहे हैं। तो ऐसे ही माधुरी का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया, जिसमें माधुरी ने इस बात का खुलासा किया था कि जब वो शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं और वहां पर सब्जी लेने के लिए बाजार गईं तो क्या हुआ था। माधुरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि वो दिल दहला देने वाला था। तो इसके पीछे क्या वजह थी चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित ने अपने शानदार करियर के बीच ही साल 1999 में अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचा ली थी। सिर्फ यही नहीं शादी के बाद वो यूएस शिफ्ट हो गईं। एक्ट्रेस की हुई अचानक शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। शादी के बाद माधुरी की जिंदगी में काफी बदलाव आए। वो टॉप की एक्ट्रेस से सीधा हाउस वाइफ बन गईं। उन्होंने इस के बारे में बताया था कि वो किस तरह से हाउस वाइफ के रोल में फिट हुई।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित ने पुराने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'भारत में आप अपनी मेड पर निर्भर होते हैं। आप सबकुछ उनपर छोड़ देते हैं, लेकिन अमेरिका में ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको खुद कुक करना होता है, सफाई करनी होती है, ग्रोसरी खरीदनी होती है, सबकुछ खुद से ही करना होता है। मुझे याद है जब मैं अमेरिका में पहली बार ग्रोसरी शॉपिंग के लिए गई थी, मेरा दिल दहल गया था। लेकिन, उसके बाद मुझे बहुत अच्छा भी लगा। ये यहां आजादी का एहसास था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित ने अपनी फिल्म कोयला के बारे में बताते हुए कहा था, 'मुझे याद है, मेरे बच्चे एक बार कोयला फिल्म देख रहे थे। मुझे इस बीच घर से बाहर जाना पड़ा। जब मैं घर वापस आई, मैंने देखा, मेरे बच्चे के कंप्यूटर पर एक नोट लगा हुआ था जिसमें लिखा था कि मां आपने कोयला में इतनी फनी एक्टिंग क्यों की थी।'
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के कुछ सालों बाद माधुरी दीक्षित भारत लौट आईं और अब वो डांस रियलिटी शो की जज हैं। एक्ट्रेस ने भारत आने के बाद फिल्म आजा नचले में काम किया था। इसके बाद फिल्म ये जवानी है दीवानी के आइटम सॉन्ड घाघरा में भी नजर आईं थीं। तो वहीं माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म टोटल धमाल और कलंक में नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।