फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बेहद ग्लैमरस हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, कभी देसी तो कभी मॉडर्न लुक में लूट लेती हैं महफिल

Sat, 15 May 2021 02:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 15 May 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt wife Manyata dutt is very glamrous in real life see photos
मान्यता दत्त - फोटो : Instagram
मान्यता दत्त की पहचान भले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की पत्नी के रूप में होती है, लेकिन वो खुद भी एक फिल्म अभिनेत्री रह चुकी हैं। मान्यता कुछ गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं थीं, लेकिन एक सफल अभिनेत्री के तौर पर वो खुद को स्थापित नहीं कर पाईं। हालांकि उन्हें प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में किए आइटम सॉन्ग के लिए काफी पसंद किया गया था। वहीं संजय दत्त से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन कंपनी की सीईओ हैं। मान्यता सिर्फ संजय की पत्नी ही नहीं बल्कि उनकी अच्छी दोस्त भी हैं जो हर वक्त अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी नजर आती हैं। मान्यता फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। उनका फैशन सेंस सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा देता है।
Sanjay Dutt wife Manyata dutt is very glamrous in real life see photos
मान्यता दत्त - फोटो : Instagram

मान्यता इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और ग्लमैरस फोटोशूट कराती नजर आती हैं। पारिवारिक तस्वीरों के अलावा मान्यता अपनी भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जिसमें वो अलग अलग आउटफिट्स पहने नजर आती हैं। फैंस  उनके फैशन सेंस को काफी पसंद करते हैं।

Sanjay Dutt wife Manyata dutt is very glamrous in real life see photos
मान्यता दत्त - फोटो : Instagram

मान्यता सिर्फ मॉडर्न कपड़ों में ही अपनी अदाओं के जलवे नहीं बिखेरती बल्कि पारंपरिक परिधानों में भी उनके अंदाज को काफी पसंद किया जाती है। सूट, साड़ी या फिर कोई भी पारंपरिक परिधान हो हर रूप में मान्यता काफी प्यारी लगती हैं। उनकी तस्वीरों में रंगों की भी काफी वैरायटी दिखती है जिससे पता चलता है कि वो हर रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt wife Manyata dutt is very glamrous in real life see photos
मान्यता दत्त - फोटो : Instagram

हाल ही में मान्यता ने अपने परिवार के साथ ईद का त्यौहार मनाया। उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की जहां वो संजय दत्त और दोनों बच्चे शाहरान और इकरा के साथ नजर आ रही थीं। चारों ने पिंक शेड के आउटफिट पहन रखे थे। इंस्टाग्राम पर संजय और मान्यता की इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
Sanjay Dutt wife Manyata dutt is very glamrous in real life see photos
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

बता दें कि मान्यता दत्त संजय दत्त के साथ हर सुख दुख में खड़ी रहती हैं। पिछले साल ही संजय दत्त के कैंसर होने की खबर सामने आई थी। इस मुश्किल समय में मान्यता ने परिवार को संभाला। संजय दत्त ने अपने इलाज के चलते फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया था और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed