देश में कोरोना की दूसरी लहर आए दिन संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा रही हैं। इससे निपटने के लिए सरकार तो दांव पेच लगा ही रही है वहीं सेलेब्स भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। हालांकि और दूसरे लोग कोरोना की चपेट में ना आएं इसके लिए उन्हें घर में ही रहने को कहा जा रहा है। लोग घरों में तो कैद हो गए हैं, लेकिन उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में लोगों के लिए टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ पुराने सीरियल भी प्रसारित किए जा रहे हैं। अगर आप पिछले काफी समय से एक जैसे कंटेंट देखकर बोर हो गए हैं तो आपकी ये परेशानी भी दूर कर देते हैं। पाकिस्तान के कुछ सीरियल और फिल्में बेहद बेहतरीन हैं जिसे आप काफी पसंद कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद उन टॉप पांच सीरियल और फिल्मों के बारे में जिसे देखकर आपका मूड हो जाएगा बिल्कुल तरोताजा।
कुछ अच्छा देखने की तलाश में हैं तो तुरंत देख डालिए ये पाकिस्तानी सीरियल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हमसफर' पाकिस्तानी टीवी सीरियल है जिसकी कहानी एक उपन्यास से प्रेरित है। साल 2011 में रिलीज हुआ यह सीरियल आज भी अपने दर्शकों के दिलों में है। खैरद (माहिरा खान) और अशर (फवाद खान) इस सीरियल के मुख्य किरदार थे। ,सीरियल की कहानी की बात करें तो खैरद की मां के मरने के बाद उसकी शादी अशर के साथ उसकी मर्जी की खिलाफ हो जाती है। शादी के कुछ समय के बाद दोनों को प्यार हो जाता है।हालांकि अशर की मां उन्हें अलग करने की कोशिश करती है और यहीं से कहानी में अलग अलग तरह के ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। हमसफर सीरियल एक सुंदर रोमांटिक ड्रामा है। जिसकी कहानी दिल को छू लेनी वाली है। यह सीरियल अपनी कहानी में औरतों की समाज में मौजूदा हालातों के बारे में भी दिखाता है।
जिंदगी गुलजार है सीरियल पाकिस्तान का एक ऐसा सीरियल रहा जिसे दूसरे देशों में भी बहुत पसंद किया गया। इसमें कशफ (सोनम सईद) और जरून (फवाद खान) के प्यार की कहानी है। जरून एक बिगड़ा हुआ लड़का है और दूसरी और कशफ मध्यम वर्ग के परिवार से है। वे दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। कशफ एक मेहनती लड़की है जो जरून को पसंद नहीं करती है। सीरियल की आगे की कहानी में दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। सीरियल की कहानी उनकी शादी के बाद खत्म हो जाती है। इस शो में फवाद खान को बहुत पसंद किया गया था और लड़कियां उनकी दीवानी हो गईं थीं।
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अब्दुल्ला: द फाइनल विटनेस' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें हमीद शेख ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी खरोताबाद में हुए हादसे पर केंद्रित हैं जिसमें रूसी नागरिकों ने कथित तौर पर पांच लोगों की जान ले ली थी। हालांकि, सुरक्षा स्थिति और फिल्म में संवेदनशील मुद्दों के कारण इस फिल्म को तीन 'प्रमुख कट्स' (संपादन) से गुजरना पड़ा।
सीरियल 'सदके तुम्हारे' लेखक खलील उर रहमान कमर के वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी पर आधारित है। माहिरा खान और अदनान मलिक द्वारा निभाए गए किरदार शानो और खलील की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। इसमें दिखाया गया था कि वो शादी से पहले विभिन्न बाधाओं का सामना करते हैं और फिर उनके जीवन में कई तरह की उलझनें भी आती हैं जिसका वो साथ मिलकर सामना करते हैं।