{"_id":"64ef38411f0da4f31d030f97","slug":"gadar-2-actor-sunny-deol-talks-about-his-viral-video-of-scolding-fan-know-details-here-2023-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: फैन को डांटने वाले वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता ने नाराज होने की बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: फैन को डांटने वाले वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता ने नाराज होने की बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल इन दिनों फिल्म 'गदर 2' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। अभिनेता पिछले कुछ समय से लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले सनी का एयरपोर्ट पर एक फैन को डांटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में जब उनके फैन ने तस्वीर खींचने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लगाया तो सनी नाराज होते दिखे थे और उस शख्स को डाट भी लगाई थी। अब, एक पॉडकास्ट पर सनी ने सफाई देते हुए इसके पीछे की वजह बताई है।
अभिनेता ने कहा कि लगातार यात्रा और शारीरिक तनाव उन पर भी हावी हो सकता है। रणवीर अहलाबादिया के पॉडकास्ट पर सनी देओल ने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं लगातार इधर-उधर भागता रहता हूं। हाल ही में मेरी पीठ में एक कैच भी लग गया था, लेकिन फिर भी मुझे इसके साथ चलते रहना पड़ा। इस दौरान ऐसा कई बार हुआ जब मुझे दर्द होने के बाद भी चलते रहना पड़ा।”
3 of 5
'गदर 2' में सनी देओल
- फोटो : social media
अभिनेता ने आगे अपने प्रशंसकों के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से प्रशंसक आपसे प्यार करते हैं और आप भी यह प्यार उनके साथ साझा करते हैं। कई बार, जब यह (सेल्फी) किया जाता है, तब भी वे दूर नहीं हटते। इसलिए उस समय, मैं यह नहीं सोच रहा होता हूं कि कोई मुझे रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं। मैं सोच रहा होता हूं कि मुझे आगे बढ़ने दो। कृपया समझने की कोशिश करें। प्रशंसकों के साथ मेरा एक भावनात्मक संबंध है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी हाल ही में 'गदर 2' में नजर आए थे। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सबसे कम समय में 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
5 of 5
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।