फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' के समय किसी को नहीं था ऋतिक रोशन पर भरोसा, अमीषा पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 03 Sep 2023 02:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 03 Sep 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 fame Ameesha Patel reveals people didnt have faith in Hrithik Roshan during Kaho Naa Pyaar Hai release
ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में नजर आई हैं। 'गदर 2' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। 'गदर 2' की दमदार कमाई के साथ-साथ अमीषा और निर्देशक अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग भी जारी है। इस दौरान अमीषा खुद से और अपने फिल्मी करियर से जुड़ें कई खुलासे कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' में काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि 'गदर: एक प्रेम कथा' में 'सकीना' की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा पाने पर लोगों को उनपर आशंका थी, खासकर इसलिए क्योंकि वह अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की शूटिंग भी उसी समय कर रही थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि कि कैसे लोगों को ऋतिक रोशन पर भरोसा नहीं था, क्योंकि अभिषेक बच्चन और फरदीन खान भी उसी समय डेब्यू कर रहे थे।

Gadar 2 fame Ameesha Patel reveals people didnt have faith in Hrithik Roshan during Kaho Naa Pyaar Hai release
अमीषा पटेल-गदर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल ने इस बारे में खुलासा किया है कि जब उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' में 'सकीना' की भूमिका निभाने का फैसला किया तो लोगों को उन पर विश्वास नहीं था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अमीषा ने कहा, ''मैं फिल्म कहो ना प्यार है की शूटिंग के दौरान 'गदर' की शूटिंग कर रही थी, इसलिए यह मेरे लिए अधिक चुनौती थी। ज्यादातर फिल्मों में मुझे युवा, ग्लैमरस और चुलबुली लड़की के रूप में दिखाया गया है और फिर मेरे लिए एक मां की भूमिका निभाना और आजादी के 1947-55 के युग में वापस जाना एक चुनौती थी। लोगों को फिल्म पर भरोसा नहीं था।

Jawan: अनिल शर्मा को भाया शाहरुख की 'जवान' का ट्रेलर, इस वजह से किंग खान के साथ डायरेक्टर ने नहीं किया काम


 
Gadar 2 fame Ameesha Patel reveals people didnt have faith in Hrithik Roshan during Kaho Naa Pyaar Hai release
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे खुलासा किया कि लोग कहते थे कि आप कुछ कैसे करने जा रही हैं। आप इतने सीनियर एक्टर के साथ क्यों काम करेंगी? आप अपने करियर में इतनी जल्दी मां की भूमिका क्यों निभाएंगी? अमीषा ने बताया कि मां की भूमिका निभाना उनके लिए एक जोखिम भरा कदम माना जाता था, खासकर उनके करियर की शुरुआत में। उन्हें यह बात निराशाजनक लगी, उन्होंने मां की भूमिका निभाने के प्रति कथित कलंक पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मां बनने में क्या बुराई है?"

Gadar 2 Success Party: गदर 2 की कामयाबी ने धोए सारे मनमुटाव, 500 करोड़ की पूर्व संध्या पर साथ दिखा ‘बॉलीवुड’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 fame Ameesha Patel reveals people didnt have faith in Hrithik Roshan during Kaho Naa Pyaar Hai release
कहो ना प्यार है - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन के डेब्यू के बारे में बात करते हुए अमीषा ने कहा, ''कहो ना प्यार है' कमजोर थी। किसी को भी ऋतिक पर भरोसा नहीं था। हर कोई कह रहा था कि मिस्टर बच्चन का बेटा आ रहा है, फिरोज खान का बेटा आ रहा है, ये सभी लोग, जो स्थापित थे, बड़े अभिनेता थे। भले ही राकेश रोशन एक महान निर्माता थे, लेकिन उन्हें ऋतिक की क्षमता पर उस तरह का भरोसा नहीं था।' उन्होंने बताया कि ऋतिक ऐसे समय में डेब्यू कर रहे थे, जब अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसी अन्य स्थापित बॉलीवुड हस्तियों की अगली पीढ़ी इंडस्ट्री में प्रवेश कर रही थी। इससे तुलनात्मक संदेह का माहौल पैदा हुआ, जिससे ऋतिक रोशन की क्षमता कम हो गई।

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का बड़ा दावा, बोलीं- बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे अनिल शर्मा मगर...


 
विज्ञापन
Gadar 2 fame Ameesha Patel reveals people didnt have faith in Hrithik Roshan during Kaho Naa Pyaar Hai release
कहो ना प्यार है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अमीषा ने यह भी कहा कि जब 'कहो ना प्यार है' रिलीज हो रही थी तो राकेश रोशन को सलाह दी गई थी कि वह इसे शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्मों के बीच रिलीज न करें। 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'मेला' लगभग एक ही समय पर रिलीज होने वाली थीं और माना जा रहा था कि प्रतिस्पर्धा नए कलाकारों पर भारी पड़ेगी।

Yaariyan 2: 'हटा दिए गए सभी विवादित सीन्स', 'यारियां 2' के खिलाफ एसजीपीसी की पुलिस शिकायत पर बोले मिजान जाफरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed