फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: मेकर्स ने सनी देओल के फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज से 10 दिन पहले शुरू हुई 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग

Tue, 01 Aug 2023 07:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Aug 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Makers Announced Sunny Deol Ameesha Patel film advance booking started 10 days before the release
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 26 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फैंस एक बार फिर से बड़े पर सनी देओल को गदर मचाते देखने के लिए बेकरार हैं। अब सनी देओल के फैंस को मेकर्स ने खास तोहफा दिया है, जिससे फैंस भी उत्साहित हो गए हैं।

Gadar 2 Makers Announced Sunny Deol Ameesha Patel film advance booking started 10 days before the release
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में दिखे हैं। फैंस एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह क्या गुड न्यूज है।


View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

Gadar 2 Makers Announced Sunny Deol Ameesha Patel film advance booking started 10 days before the release
गदर 2 - फोटो : social media

गौरतलब है कि किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग फिल्म की रिलीज के एक सप्ताह पहले शुरू हो जाता है, लेकिन ‘गदर 2’ के मेकर्स ने इसे 10 दिन पहले शुरू करने की घोषणा की है।  हाल ही में ,जी स्टूडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरू होने की जानकारी मेकर्स ने शेयर की। इस खबर के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

Karan Johar: शाहरुख-काजोल के साथ रणवीर-आलिया की तुलना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जवाब से की सबकी बोलती बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Makers Announced Sunny Deol Ameesha Patel film advance booking started 10 days before the release
गदर 2 का नया मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। इस स्वतंत्रता दिवस, देखिए तारा सिंह की कहानी सहपरिवार। अभी बुक कीजिये अपने टिकट। ‘गदर 2’ आ रही है बड़े पर्दे पर आग लगाने इस स्वतंत्रता दिवस।’ इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस काफी प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बुक कर भी ली 65 टिकट।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुपर न्यूज, अभी बुक करते हैं हम अपनी टिकट।’ 

Gadar 2: 'गदर 2' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, U/A सर्टिफिकेट के साथ सनी देओल की फिल्म हुई पास

विज्ञापन
Gadar 2 Makers Announced Sunny Deol Ameesha Patel film advance booking started 10 days before the release
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सनी देओल काफी लंबे समय के बाद एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 22 साल बाद रिलीज हो रही ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 11 अगस्त के दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि पहले इसकी टक्कर ‘ओएमजी 2’ से होने वाली थी, लेकिन फिर खबर आई कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed