फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2 Music Controversy: निर्देशक अनिल शर्मा का पलटवार, छह महीने पहले ही उत्तम सिंह को दिखा दिए थे गाने

Fri, 01 Sep 2023 04:11 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Sep 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Music Controversy director anil sharma says he has informed Uttam Singh about song six months ago
अनिल शर्मा और उत्तम सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरहिट फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ के संगीत का बिना इसके मूल संगीतकार उत्तम सिंह की अनुमति के फिल्म 'गदर 2' में प्रयोग करने का विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब ताबड़तोड़ कमाई है। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे है। खासकर फिल्म के दो गीत 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावां' को खूब पसंद किया जा रहा है। संगीतकार उत्तम सिंह का कहना है कि इन गानों के प्रयोग से पहले उनसे अनुमति नहीं ली गई। शुक्रवार को मुंबई में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में निर्देशक अनिल शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने छह महीने पहले ही ऑफिस में बुलाकर उन्हें ये गाने दिखा दिए थे।

Gadar 2 Music Controversy director anil sharma says he has informed Uttam Singh about song six months ago
'गदर 2' प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'गदर 2' के गीत 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावा' को लेकर गीत के मूल संगीतकार उत्तम सिंह ने ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत के दौरान कहा था कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने उनके गीत तो इस्तेमाल कर लिए, लेकिन उन्होंने उनसे इसकी अनुमति नहीं ली। इस फिल्म के संगीत की सफलता को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस बारे में बात हुई तो अनिल शर्मा ने  कहा कि छह महीने पहले उन्होंने उत्तम सिंह को अपने ऑफिस में बुलाकर गाने दिखाए थे और उनको बताया बताया था कि आपके गाने और बैक ग्राउंड म्यूजिक इस फिल्म में प्रयोग कर रहे हैं।

Sanjay Mishra: संजय मिश्रा अब लेकर आए 'गुठली लड्डू', शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ता एक स्कूल प्रिसिंपल

Gadar 2 Music Controversy director anil sharma says he has informed Uttam Singh about song six months ago
'गदर 2' प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'पता नहीं इस गाने को लेकर कहां से कंट्रोवर्सी पैदा हो गई। उत्तम सिंह बहुत ही सज्जन व्यक्ति हैं, वह ऐसी बात नहीं कर सकते हैं। मैंने जब उनको ऑफिस में बुलाकर गाने दिखाए थे और उनको बताया था कि आपके गाने फिल्म में प्रयोग कर रहा हूं, तो वह बहुत खुश हुए थे। जितनी लोकप्रियता उत्तम सिंह को फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' के दौरान नहीं मिली, उससे ज्यादा तो अब इस गाने को लेकर जो कंट्रोवर्सी पैदा हुई, उससे मिल रही है।'

Charandas Chor: हबीब तनवीर के मास्टरपीस नाटक 'चरणदास चोर' पर बनेगी फिल्म, सुनील वाधवा को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Music Controversy director anil sharma says he has informed Uttam Singh about song six months ago
'गदर 2' प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह पूछे जाने पर कि क्या अनिल शर्मा ने 'गदर 2' में संगीत देने के लिए पहले उत्तम सिंह से संपर्क किया था। वह कहते हैं, 'इस फिल्म के संगीत के लिए मैने संपर्क नहीं किया था। जी म्यूजिक कंपनी ने मेरे सामने चार- पांच म्यूजिक डायरेक्टर के नाम सुझाए थे, उसमे से मैने संगीतकार मिथुन को चुना, क्योंकि इस फिल्म के गाने के लिए एक नए साउंड की जरूरत थी। और, मुझे लगता है कि मिथुन से बेहतर कोई नहीं कर सकता है।'

Charandas Chor: हबीब तनवीर के नाटक पर फिर बनने जा रही फिल्म, 'चरणदास चोर' की यहां पढ़िए पूरी जानकारी

विज्ञापन
Gadar 2 Music Controversy director anil sharma says he has informed Uttam Singh about song six months ago
'गदर 2' प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के गायक उदित नारायण ने फिल्म के गाने को लेकर ऑस्कर अवॉर्ड लेने की इच्छा जताई। निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी होगी, अगर इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिले तो। क्योंकि अभी तक मेरी किसी भी फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिला है। बड़ी हैरानी की बात है कि मेरी फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' को नेशनल अवार्ड के लिए 11 नॉमिनेशन मिलने के बाद भी अवॉर्ड नहीं मिला था।'

Choona: चूना लगाने आ रहे हैं जिमी शेरगिल! एक्टर की सीरीज को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed