फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Mishra: संजय मिश्रा अब लेकर आए 'गुठली लड्डू', शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ता एक स्कूल प्रिसिंपल

Fri, 01 Sep 2023 03:26 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Sep 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Mishra will play school principal in upcoming film guthli laddu movie is based on right to education
'गुठली लड्डू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में संजय मिश्रा ऐसे अभिनेता हैं, जो एक तरफ बड़ी-बड़ी व्यावसायिक फिल्में करते हैं, तो वहीं कुछ ऐसी फिल्मों का भी चुनाव करते हैं, जो कहीं न कहीं सामाजिक संदेश देती हैं। और, एक अभिनेता के तौर पर उन्हें ऐसे किरदार निभाने का मौका मिलता है, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस पूरी तरह से निखर कर आती है। 'वध' और 'कोट' के बाद उनकी इस साल एक और फिल्म 'गुठली लड्डू' रिलीज हो रही है, जो शिक्षा के अधिकार की बात करती है।

Sanjay Mishra will play school principal in upcoming film guthli laddu movie is based on right to education
'गुठली लड्डू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'गुठली लड्डू' सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दे के साथ-साथ  शिक्षा के अधिकार की भी बात करती हैं। इस फिल्म में अभिनेता संजय मिश्रा स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्म में गुठली के शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म सामाजिक परिवर्तन की ओर एक साहसिक पहल है। यह फिल्म न सिर्फ गुठली की कहानी है, बल्कि गुठली जैसे कई लोगों की कहानी है, जो हाशिए पर रहने वाले समुदायों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती है।

Sanjay Mishra will play school principal in upcoming film guthli laddu movie is based on right to education
'गुठली लड्डू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता संजय मिश्रा की पिछली फिल्म 'कोट' में भी सामाजिक विषमताओं पर करारा प्रहार किया था। समाज में सबकी बराबरी की बात तो होती है, लेकिन आज भी यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सबको बराबरी का दर्जा मिला है? फिल्म 'गुठली लड्डू' में उन संघर्षों और सपनों का प्रतिबिंब है, जिनका कई लोगों को अपनी जीवन यात्रा में सामना करना पड़ता है। मनोरंजन के साथ-साथ इस फिल्म के जरिए बहुत ही खूबसूरत संदेश देने की कोशिश की गई है।
Equalizer 3 Review:  फिर देवदूत बनकर लौटे डेंजेल वाशिंगटन, फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त में फुलटू एक्शन धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Mishra will play school principal in upcoming film guthli laddu movie is based on right to education
'गुठली लड्डू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे इशरत आर खान कहते हैं, ‘फिल्म 'गुठली लड्डू' के साथ हम उन किरदारों को पर्दे के जरिए दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं, जो सामाजिक मानदंडों और पूर्वाग्रहों को चुनौती देते हैं। यह फिल्म दृढ़ संकल्प और दोस्ती के साथ शिक्षा के अधिकार की लड़ाई की कहानी है, जो हाशिए पर रहने वाले समुदायों द्वारा शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं पर प्रकाश डालती है।'
Charandas Chor: हबीब तनवीर के नाटक पर फिर बनने जा रही फिल्म, 'चरणदास चोर' की यहां पढ़िए पूरी जानकारी

विज्ञापन
Sanjay Mishra will play school principal in upcoming film guthli laddu movie is based on right to education
'गुठली लड्डू' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'गुठली लड्डू' का निर्माण कर रहे निर्माता प्रदीप रंगवानी कहते हैं, 'इस फिल्म के जरिए सामाजिक परिवर्तन की ओर एक साहसिक पहल है।' इस फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा सुब्रत दत्ता, धनय शेठ, कल्याणी मुले, कंचन पगारें, अर्चना पटेल, आरिफ शहडोली और संजय सोनू की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Charandas Chor: हबीब तनवीर के मास्टरपीस नाटक 'चरणदास चोर' पर बनेगी फिल्म, सुनील वाधवा को मिली जिम्मेदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed