फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charandas Chor: हबीब तनवीर के नाटक पर फिर बनने जा रही फिल्म, 'चरणदास चोर' की यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Fri, 01 Sep 2023 02:58 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 01 Sep 2023 02:58 PM IST
विज्ञापन
Legendary playwriter habib tanvir play charandas chor into a feature film read full details in this article
चरणदास चोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के जाने-माने नाटककार रहे दिवंगत हबीब तनवीर की जन्मशती के मौके पर उनके नाटक 'चरणदास चोर' पर फिल्म बनाने का एलान हुआ है। नाटक से संबंधित तमाम बौद्धिक संपदा अधिकार पाने की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। फिल्म में शीर्षक किरदार के लिए हिंदी फिल्म जगत के कई महत्वपूर्ण सितारों से बात चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा। गौरतलब ये भी है कि ‘चरणदास चोर’ नाम से एक फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगेल 1975 में मशहूर कथालेखक विजयदान देथा की कहानी पर बना चुके हैं जिसमें हबीब तनवीर ने अभिनय किया था। इसी नाम से एक फिल्म मराठी में भी 2017 में बन चुकी है।

Legendary playwriter habib tanvir play charandas chor into a feature film read full details in this article
चरणदास चोर प्ले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रंगमंच की दुनिया में एक मास्टर पीस का दर्जा रखने वाले नाटक 'चरणदास चोर' का निर्देशन हबीब तनवीर ने साल 1975 में किया था। बाद में इस नाटक को एंडिनबर्ग फ्रिंग फेस्टिवल में प्रतिष्ठित फ्रिंग फ़र्स्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस कालजयी रचना ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की और इसमें की गईं सामाजिक टिप्पणियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक बनीं हुईं हैं।

Legendary playwriter habib tanvir play charandas chor into a feature film read full details in this article
चरणदास चोर प्ले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाटकों के इतिहास में 'चरणदास चोर' की अपनी एक बेहद ख़ास जगह है। इस नाटक को हबीब तनवीर के सशक्त निर्देशन और कहानी को बयां करने के उनके अद्भुत कौशल के लिए भी जाना जाता है। इस नाटक में पेश किया गया हास्यबोध और सामाजिक व्यवस्था को लेकर किये गये कटाक्ष का असर इतने सालों बाद आज भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में इस नाटक को आज की तारीख़ में सिनेमाई पर्दे के लिए एडॉप्ट किया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इस नाटक के धारदार संवाद आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले हुआ करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Legendary playwriter habib tanvir play charandas chor into a feature film read full details in this article
हबीब तनवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को बनाने जा रही कंपनी कार्मिक फिल्म्स के सह-संस्थापक सुनील वाधवा कहते हैं, "हम 'चरणदास चोर' को एक फीचर फिल्म के रूप में सिनेमा के पर्दे पर लाने को लेकर बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह एक ऐसी कहानी है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों द्वारा पसंद की जाती रही है। ऐसे में हम इस कहानी को पर्दे पर और भी समृद्ध तरीके से पेश करने के लिए आतुर हैं। आज के आधुनिक युग में 'चरणदास चोर' को पर्दे पर लाने का मौका मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।"

विज्ञापन
Legendary playwriter habib tanvir play charandas chor into a feature film read full details in this article
हबीब तनवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्मिक फिल्म्स के दूसरे सह-संस्थापक और लेखक कुंदन जज ने इस मौके पर कहा, "हम अपने रचनात्मक लिबास पर दिग्गज रचनाकार हबीस तनवीर की महीन कारीगरी को लेकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। निश्चित तौर पर सभी उम्र के दर्शकों को सिनेमा के पर्दे पर 'चरणदास चार' का जादुई अंदाज़ देखने को मिलेगा। इस कहानी को एडॉप्ट किये जाने से अर्थपूर्ण कहानी की तलाश करने वाली प्रतिभाओं को एक बढ़िया कहानी मिल गयी है तो वहीं अर्थपूर्ण मनोरंजन की तलाश करने वाले दर्शकों को एक उम्दा किस्म की फिल्म देखने को मिलेगी।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed