बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। फैंस लंबे अरसे के बाद सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। पिछले दिनों अभिनेता के बेटे करण देओल ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचाई थी। अभिनेता ने बेटे की शादी को काफी एंजॉय किया था। अब काफी समय के बाद सनी ने खुलासा किया है कि कैसे करण ने दृशा से उन्हें मिलवाया था।
Sunny Deol: करण-दृशा के रिश्ते के बारे में सुनकर ऐसा था सनी का रिएक्शन, पत्नी पूजा ने कराया था बहू से परिचय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, अभिनेता अपनी फिल्म का प्रमोशन करने “द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। काफी समय के बाद तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए थे। अब शो से सनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताते नजर आ रहे हैं कि कैसे उनके बेटे करण ने दृशा के बारे में उनकी पत्नी को बताया और फिर पत्नी ने आकर यह बात उन्हें बताई थी।
Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं
सनी ने खुलासा किया कि कैसे करण ने दृशा को उनसे मिलवाया। पत्नी से करण और दृशा के बारे में सुनकर मैं थोड़ा सरप्राइज जरूर हो गया था, लेकिन बेटे ने खुद दृशा को अपने लिए चुना था। इसलिए हमें कोई आपत्ति नहीं थी। सनी ने अपनी खुशी व्यक्त की और दृशा का परिवार में भी स्वागत किया। सनी ने यह भी कहा कि उनकी कोई बेटी नहीं है, ऐसे में पूरे परिवार ने दृशा को अपनी बेटी की तरह रखा है।
Monica Bedi: मोनिका बेदी के साथ काम करने से झिझक रहे कई निर्माता, बोलीं- अतीत ने किया मेरे भविष्य को प्रभावित
सनी देओल ने अपने बेटे करण के साथ अपने संबंधों के बारे खुलासा करते हुए मजाक में कहा कि अपने पिता से थोड़ा डरना देओल परिवार की विशेषता है। सनी ने मजाकिया ढंग से बताया कि करण इसलिए भी डरता है क्योंकि बचपन में जब वह शैतानी करता था तो मैं उसे डांटता था। इससे उसे विश्वास हो गया था कि उसके पिता को उसकी हरकतों के बारे में पता होगा।
Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 अगस्त को फैंस का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। फिल्म का निर्देशन निल शर्मा ने किया है। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।