{"_id":"63df6097f334d20c0323cbd9","slug":"gadar-2-starcast-fees-sunny-deol-ameesha-patel-utkarsh-sharma-simrat-kaur-manish-wadhwa-luv-sinha-2023-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gadar 2 Starcast Fees: इतने करोड़ फीस लेकर 'तारा सिंह' बने सनी देओल, इन सितारों की जेब में आई कितनी रकम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gadar 2 Starcast Fees: इतने करोड़ फीस लेकर 'तारा सिंह' बने सनी देओल, इन सितारों की जेब में आई कितनी रकम?
सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं, क्योंकि सनी देओल की गदर एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बीते 26 जनवरी को जबसे गदर 2 की रिलीज डेट और पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर में दोनों की प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस बार भी लोग ऐसी ही कहानी की उम्मीद कर रहे हैं। तो चलिए आज आपको इस फिल्म की स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताते हैं-
2 of 4
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म गदर 2 से जुड़े फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस फिल्म में भी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सनी देओल की फीस की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म में तारा सिंह का किरदार निभाने के लिए सनी देओल ने 5 करोड़ रुपये फीस ली है। अमीषा पटेल की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने सकीना का किरदार निभाने के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा सनी देओल के बेटे के किरदार में नजर आएंगे। उत्कर्ष वही हैं जिन्होंने गदर एक प्रेम कथा में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया था। उस वक्त वह बहुत छोटे थे, अब उत्कर्ष काफी बड़े हो गए हैं। वह इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। गदर 2 में सिमरत कौर 80 लाख रुपये लिए हैं। मनीष वाधवा ने इस फिल्म के लिए 60 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनीष वाधवा, लव सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2 में सज्जाद डेलाफूज भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 40 लाख रुपये चार्ज किए हैं। गौरव चोपड़ा और लव सिन्हा ने क्रमश: 25 लाख और 60 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।