{"_id":"63df57196f955835701df49b","slug":"pervez-musharraf-death-when-feroz-khan-commented-on-pakistan-and-former-president-banned-actor-2023-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pervez Musharraf: जब इस अभिनेता ने लाहौर में पाक को दिखाया था आइना, चिढ़कर परवेज मुशर्रफ ने कर दिया था बैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pervez Musharraf: जब इस अभिनेता ने लाहौर में पाक को दिखाया था आइना, चिढ़कर परवेज मुशर्रफ ने कर दिया था बैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
परवेज मुशर्रफ, फिरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार सुबह निधन हो गया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बीते काफी समय से उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार वह अमाइलॉइडोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। मुशर्रफ का बॉलीवुड से भी कनेक्शन रहा है। कभी उन्होंने किसी सितारे से मुलाकात की तो कभी सितारे ने उनको खूब खरी खोटी भी सुनाई है। उनके निधन के बाद मुशर्रफ और बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान का एक किस्सा लोगों के जहन में फिर से ताजा हो रहा है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 4
फिरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिरोज खान हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते थे। इस वजह से परवेज मुशर्रफ ने उनको पाकिस्तान में बैन कर दिया था। दरअसल, फिरोज जब अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल को रिलीज करने लाहौर गए थे, तब उन्होंने भारत और पाकिस्तान के मुसलामानों की स्थिति को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान फिरोज खान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि 'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन आज हालात देखिए लोग एक दूसरे को मार रहे हैं।'
बता दें कि जिस वक्त फिरोज ने ये बातें कहीं उस वक्त मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति के पद पर एपीजे अब्दुल कलाम थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था, 'यहां मैं खुद से नहीं आया हूं। मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हमारी फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती'। रिपोर्ट्स के अनुसार उस वक्त इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। तब फिरोज खान के इस बयान पर पाकिस्तान में खूब बवाल हुआ था और मुशर्रफ ने उनको पाकिस्तान में बैन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उस दौरान पाकिस्तान गए डेलिगेशन में फिरोज के साथ उनके भाई अकबर खान, संजय खान, फरदीन खान, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट और पहलाज निहलानी भी थे। इसके अलावा ताजमहन फिल्म के कई स्टार्स भी पाकिस्तान गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।