फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बचपन के दोस्त से की थी शादी, इस अंदाज में शिलादित्य ने किया था प्रपोज

Sun, 05 Feb 2023 11:53 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
singer Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya wedding anniversary know about couple love story
Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya - फोटो : अमर उजाला

श्रेया घोषाल म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा क्षेत्रीय फिल्मों में बहुत से गाने गाए हैं। इसके अलावा सिंगर ने कई सीरियल के लिए भी अपनी आवाज दी है। श्रेया ने हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलायालम, पंजाबी, तमिल तेलुगु और भोजपुरी भाषा में गाने गाए हैं। श्रेया का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ। वह राजस्थान कोटा के पास एक छोटे से कस्बे रावतभाटा में पली बढ़ी हैं। श्रेया ने महज चार साल की उम्र से ही हारमोनियम बजाना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कोटा के महेश चंद्र शर्मा के पास शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल की थी। आपको बता दें कि श्रेया ने टीवी रियलिटी शो सा रे गा मा पा के चिल्ड्रन स्पेशल प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया था। श्रेया ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से संगीत में अपने करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए ज्यादातर गानों के लिए श्रेया ने अपनी आवाज दी है।

singer Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya wedding anniversary know about couple love story
Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya - फोटो : सोशल मीडिया

5 जनवरी को श्रेया ने की शिलादित्य से शादी
श्रेया की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने अपने  बचपन के दोस्त से शादी की थी। सिंगर श्रेया घोषाल की आज शादी की सालगिरह है। उन्होंने 5 जनवरी साल 2015 को अपने बचपन के दोस्त  और इंजीनियर शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति रिवाज से शादी की थी। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2021 में श्रेया ने बेटे को जन्म दिया था। आपको बता दें कि सिंगर ने अपने दोस्त को लगभग 10 साल तक डेट किया था। शिलादित्य मुखोपाध्याय ने श्रेया को बेहद रोमांटिक तरीके से प्रपोज किया था।  

शादी के बंधन में बंधीं 'चक दे गर्ल' चित्राशी, देखें तस्वीरें

singer Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya wedding anniversary know about couple love story
Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह किया था शिलादित्या ने श्रेया को प्रपोज
श्रेया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सिंगर और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय किसी दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने बताया, 'रिंग का बॉक्स बाहर निकालने के लिए शिलादित्य ने मुझे कहा था। तभी वह मुझसे कहते हैं देखो गिलहरी और मैं पागल की तरह चारो तरफ गिलहरी को ढूंढने लगी थी कि आखिर कहां है। तभी शिलादित्य ने रिंग निकलकर मेरे सामने रख दी।' श्रेया ने बताया कि वह काफी फनी मूमेंट था। 

Pathaan: पठान को री-सेंसर करने के फैसले पर भड़के रईस के डायरेक्टर, कहा- जो मूवी पहले ही...

विज्ञापन
विज्ञापन
singer Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya wedding anniversary know about couple love story
Shreya Ghoshal and Shiladitya Mukhopadhyaya - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों बचपन से हैं गहरे दोस्त
आपको बता दें कि श्रेया और शिलादित्य बचपन से एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। दोनों बचपन से गहरे दोस्त हैं। हालांकि बड़े होने के बाद दोनों ही अपने करियर और काम में काफी व्यस्त हो गए थे। इसके बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहा। शिलादित्य की टेक कंपनी भी, जिसका नाम Rasilant है और वह Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर भी हैं। शिलादित्य ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई मुंबई से की है।

Sharman Joshi: जुगलबंदी करते दिखे 3 इडियट्स, क्या बनने जा रहा है सीक्वल? शरमन जोशी ने बताया सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed