सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का घमाकेदार आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो ज्यादा मसालेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है। कोरोना की वजह से बिग बॉस के घर में इस बार कई ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जो अब से पहले कभी नहीं थीं। शो में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पुराने प्रतिभागियों को भी एंट्री मिल रही हो। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी 14 दिन तक शो का हिस्सा बने रहेंगे।
जानें क्यों हुई बिग बॉस 14 में गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान की एंट्री? सलमान खान ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलिए जानते हैं इन तीनों को सलमान खान के शो में क्या-क्या जिम्मेदारियां मिली हैं। शो में 14 दिनों के लिए सिद्धार्थ को बेडरूम का मालिक बनाया गया है। किचन की मालकिन बनी हैं गौहर खान और हिना खान को मिली है पर्सनल सामान की जिम्मेदारी। सलमान खान ने बताया कि सभी कंटेस्टेंट्स को इन तीनों तूफानी सीनियर्स को इंप्रेस करना होगा। इसके साथ ही टू बी कंफर्म्ड (To Be confirmed) का टैग हटाकर कंफर्म्ड का तमगा मिल पाएगा। इस दौरान तीनों ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। 'बिग बॉस 14' में सबसे पहला नियम जो बदला है, वो ये है कि इस बार घर में दो हफ्ते तक तीन सीनियर मेंबर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान का कब्जा रहेगा। ये तीनों घर के लिए नियम बनाएंगे।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग डेब्यू करने वालीं हिना खान टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। शो में हिना ने अक्षरा का रोल अदा कर घर-घर पहचान बनाई थी। इसके अलावा हिना को 'कसौटी जिंदगी के-2' और 'बिग बॉस' जैसे शोज में भी देखा जा चुका है। बिग बॉस में उनके एक अलग ही अवतार देखने को मिला था। बिग बॉस के बाद के सीजन में भी हिना आती जाती रही हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
अब बात करते हैं गौहर खान की तो गौहर खान एक मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वह रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रह चुकी हैं। गौहर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे और फेमस टिक टॉकर जैद दरबार (Zaid Darbar) को डेट कर रही हैं। गौहर खान ने मॉडलिंग करने के बाद यशराज फिल्म्स की रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर के साथ 2009 में अभिनय की शुरुआत की। गौहर ने एक्शन थ्रिलर गेम, बदला, नाटक, इशकजादे, रहस्य, थ्रिलर, फीवर (2016) और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अभिनय किया है।
सीजन 13 के विजेता मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। शो खत्म होने के बाद वो बिग बॉस की एक अन्य कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखे। इसके अलावा अभिनेत्री नेहा शर्मा के साथ भी सिद्धार्थ का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ। शो खत्म होने के बाद भी सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है। 'बिग बॉस' फैन्स इसका 14वां सीजन रोजाना कलर्स चैनल पर 10.30 बजे टेलीकास्ट होगा। वीकेंड्स पर इसे 9 बजे देख सकेंगे।