बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपने दमदार अभियन से अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता गजेंद्र चौहान 10 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मानते हैं। गजेंद्र चौहान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार अदा किए हैं लेकिन मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्हें लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। बॉलीवुड से ज्यादा गजेंद्र चौहान ने छोटे पर्दे पर नाम कमाया है। वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आए हालांकि सही मायने में उन्हें पॉपुलैरिटी बीआर चोपड़ा के सुपरहिट पौराणिक सीरियल महाभारत से मिली। इस सीरियल में उन्होंने धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार अदा किया था और आज भी ज्यादातर लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। तो चलिए जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।
Gajendra Chauhan: महाभारत में श्रीकृष्ण बनने वाले थे गजेंद्र चौहान, इस वजह से करना पड़ा था धर्मराज का किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की पढ़ाई कर चुके हैं गजेंद्र चौहान
10 अक्तूबर 1956 में दिल्ली शहर में जन्में गजेंद्र चौहान ने गजेंद्र चौहान ने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने साल 1985 में फिल्म 'मैं चुप नहीं बैठूंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जहां वह गंभीर किरदारों से लेकर खलनायक तक की भूमिका में भी नजर आए। बता दें कि गजेंद्र चौहान ने डॉक्टरी की पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली के एम्स से ही रेडियोग्राफी में डिप्लोमा किया है।
गजेंद्र चौहान को ऑफर हुआ था श्रीकृष्ण का किरदार
सीरीयल महाभारत में गजेंद्र चौहान ने पांडु पुत्र युधिष्ठिर का किरदार अदा किया था। यह सीरियल तो लोगों को आज तक याद है ही इसके किरदार भी लोकप्रिय हैं। अभिनता गजेंद्र चौहान को भी धर्मराज युधिष्ठिर के रोल में खूब पसंद किया गया। हालांकि यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि गजेंद्र चौहान को युधिष्ठिर के लिए नहीं बल्कि कृष्ण के किरदार के लिए चुना गया था।
इस वजह से नहीं मिला श्रीकृष्ण का रोल
महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार नीतीश भारद्वाज ने निभाया था और उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि उनसे पहले गजेंद्र चौहान यह किरदार निभाने वाले थे, लेकिन जानकारी सामने आई थी कि बाद में वजन बढ़ने की वजह से उन्हें युधिष्ठिर का किरदार करना पड़ा था। फिलहाल उनके लिए इस किरदार का चुनाव करना भी गलत फैसला साबित नहीं हुआ और वह घर-घर में युधिष्ठिर के नाम से लोकप्रिय हो गए।
गजेंद्र चौहान का निजी जीवन
अभिनेता गजेंद्र चौहान की शादी कोरियोग्राफर और डबिंग कलाकार हबीबा रहमान के साथ हुई है। उनका एक बेटा शमशेरसिंह चौहान है, वहीं उनकी बहू अंकिता सूद चौहान मुंबई में डॉक्टर हैं।

कमेंट
कमेंट X