सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rekha Birthday: सिर्फ अमिताभ ही नहीं ये सितारे भी थे रेखा के दीवाने, 13 साल छोटे एक्टर संग भी जुड़ा था नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Oct 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
rekha birthday actress had an affair with amitabh akshay kumar  sanjay dutt vinod mehra
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनपर उम्र का बस नहीं चलता है। 67 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी कहा जाता है। फिल्मों से लेकर राज्यसभा तक का सफर तय करने वाली रेखा हमेशा जिंदादिल और हसीन दिखती हैं। आज भी उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की युवा अभिनेत्रियां फीकी लगती हैं। अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखने वाली रेखा की निजी जिंदगी कैसी भी रही हो लेकिन, उनका करियर हमेशा शानदार रहा। हालांकि, उनकी चर्चा अफेयर्स की वजह से भी ज्यादा रही है। रेखा की निजी जिंदगी का नाम सुनते ही सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम जुबान पर आता है। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ के अलावा भी रेखा की जिंदगी में कई और शख्स आए हैं। तो चलिए रेखा के 68वें जन्मदिन के अवसर पर आपको उनसे जुड़ी ये बातें बताते हैं।

Trending Videos
rekha birthday actress had an affair with amitabh akshay kumar  sanjay dutt vinod mehra
जितेन्द्र, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

जितेन्द्र- रेखा
पहली बार रेखा का नाम सुपरस्टार जितेंद्र के साथ जुड़ा था। हालांकि, इस दौरान अभिनेता शोभा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे। खबरों की माने तो साथ काम करने के दौरान रेखा, जितेंद्र को काफी पसंद करने लगी थीं। हालांकि अफेयर के लिए लोगों ने रेखा को ही जिम्मेदार ठहराया। वहीं जितेन्द्र भी शादीशुदा थे, इस वजह से दोनों के रिश्ते को मंजिल न नसीब हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rekha birthday actress had an affair with amitabh akshay kumar  sanjay dutt vinod mehra
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन- रेखा
रेखा और अमिताभ की जोड़ी गुजरे दौर की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी रही है। पर्दे पर दोनों का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आता था। यह नजदीकी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थी, असल जिंदगी में भी थी। कहा तो यह भी जाता है कि अकेले रहने वाली रेखा अपनी मांग में जो सिंदूर सजाती हैं, वो अमिताभ के नाम का ही है। जितना रेखा अमिताभ के लिए पागल थी उतना ही अमिताभ भी रेखा पर मरते थे लेकिन, आखिर में पहले से शादीशुदा और परिवार वाले अमिताभ ने अपनी गृहस्थी बचाना ही ज्यादा सही समझा और रेखा से दूरी बना ली।

rekha birthday actress had an affair with amitabh akshay kumar  sanjay dutt vinod mehra
विनोद मेहरा, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद मेहरा- रेखा
इसके बाद रेखा का नाम अभिनेता विनोद मेहरा से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों ने चोरी-छिपे शादी भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद जब रेखा विनोद मेहरा के साथ अपने ससुराल पहुंचीं तो विनोद की मां ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने विनोद मेहरा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।

विज्ञापन
rekha birthday actress had an affair with amitabh akshay kumar  sanjay dutt vinod mehra
रेखा और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार- रेखा
90 के दशक में रेखा ने अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ियों का खिलाड़ी नाम की एक फिल्म की थी। इस फिल्म में दोनों ने बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे। पर्दे पर दोनों की आग लगा देने वाली केमिस्ट्री ने रेखा और अक्षय के अफेयर की गॉसिप को हवा दे दी। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर मैग्जीन तक रेखा के अपने से 13 साल छोटे एक्टर संग इश्क को लेकर चर्चें होने लगें। हालांकि, इन दोनों ने कभी मीडिया में इस बात को जाहिर नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed