सब्सक्राइब करें

Bollywood: साजिद खान ही नहीं इन मशहूर निर्देशकों पर भी लग चुका है मी टू का आरोप, चौथा नाम जान रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Oct 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Like Sajid Khan These Directors Has Been Accused of MeToo from Vikas Bahl to Subhash Ghai Rajkumar Hirani
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है लंबे समय बाद मनोरंजन जगत में उनकी वापसी। दरअसल, मी टू के आरोप लगने के बाद साजिद इंडस्ट्री से बिलकुल गायब ही हो गए थे। नौ महिलाओं द्वारा लगाए गए मी टू के आरोप के बाद साजिद कई साल बाद बिग बॉस 16 के जरिए इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश में हैं। हालांकि बिग बॉस में उनकी एंट्री पर कई फिल्मी हस्तियां सवाल उठा चुकी हैं। आज हम आपको साजिद के अलावा उन निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस तरह के आरोप झेलने पड़े।


Bigg Boss 16: शालीन भनोट को सौंदर्या के साथ फ्लर्ट करता देख आग बबूला हुए गौतम विग, कहा- मुझे ये सब नहीं पसंद

Trending Videos
Like Sajid Khan These Directors Has Been Accused of MeToo from Vikas Bahl to Subhash Ghai Rajkumar Hirani
विकास बहल - फोटो : सोशल मीडिया
विकास बहल

विकास बहल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म क्वीन की वजह से वह सबसे पहले चर्चा में आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।  इसके अलावा ऋतिक की सुपरहिट फिल्म सुपर 30 का भी वह निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने उन पर मी टू का आरोप लगाया था। जिसके बाद विकास को सुपर 30 फिल्म के प्रोजेक्ट से हटा दिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई और दोबारा वह इस फिल्म के साथ जुड़ गए।
Amitabh Bachchan: 80 के दशक में भी बरकरार रहा अमिताभ का जादू, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Like Sajid Khan These Directors Has Been Accused of MeToo from Vikas Bahl to Subhash Ghai Rajkumar Hirani
सुभाष कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष कपूर

सुभाष कपूर बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं। उन्हें जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी के निर्देशन के लिए जाना जाता है। सुभाष पर गीतिका त्यागी नाम की एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साल 2014 में एक्ट्रेस ने सुभाष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि 2012 में सुभाष और दानिश उनके घर आए और रेप करने की कोशिश की।
PS-1 Box Office Collection Day 10: पीएस-1 को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, 10वें दिन हुई इतनी कमाई

Like Sajid Khan These Directors Has Been Accused of MeToo from Vikas Bahl to Subhash Ghai Rajkumar Hirani
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष घई

मीटू के आरोप फिल्म इंडस्ट्री के शो मैन सुभाष घई पर भी लग चुके हैं। केट शर्मा नाम की एक एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया था कि बर्थडे पार्टी के दौरान सुभाष ने सबके  सामने उन्हें बॉडी मसाज देने के लिए कहा था। एक्ट्रेस के मुताबिक इसके बाद उन्होंने कमरे में बुलाया और जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। बाद में केट में पुलिस से यह कहते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली थी कि वह इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती।
Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन महज इतनी कमाई कर सकी फिल्म

विज्ञापन
Like Sajid Khan These Directors Has Been Accused of MeToo from Vikas Bahl to Subhash Ghai Rajkumar Hirani
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी

बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी का नाम भी मी टू कैंपेन के दौरान लिया जा चुका है। हिरानी पर उनके साथ काम करने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर ने गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि हिरानी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। यह मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा क्योंकि आरोप लगाने वाली महिला ने न तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और न ही कोर्ट का सहारा लिया।
Amitabh Bachchan: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed