{"_id":"5c924975bdec2213fb2cc243","slug":"gajendra-chauhan-may-contest-for-lok-sabha-chunav-2019-on-mumbai-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभा चुके गजेंद्र चौहान लड़ सकते हैं चुनाव, कांग्रेस पर किया वार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभा चुके गजेंद्र चौहान लड़ सकते हैं चुनाव, कांग्रेस पर किया वार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व एफटीआईआई (FTII) चेयरमैन गजेंद्र चौहान आगामी लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह मुंबई लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। वह साल 2004 में बीजेपी से जुड़े थे। उन्हें 1988 में बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित 'महाभारत' में युधिष्ठिर के किरदार से बड़ी पहचान मिली थी।
2 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में गजेंद्र ने बताया कि फिलहाल वह इस पर कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी से उनके पास चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आता है तो वह इसे जरूर स्वीकार करेंगे। बता दें कि साल 2015 में उन्हें भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनकी नियक्ति पर छात्रों ने आपत्ति जता बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था लेकिन अभिनेता अपने पद पर टिके रहे और कार्यकाल की समाप्ति के बाद ही सेवानिवृत हुए।
3 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
वहीं, जब इंटरव्यू में उनसे कांग्रेस की प्रियंका गांधी पर सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया। अभिनेता का मानना है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए सफल साबित नहीं हो सकती। गजेंद्र ने प्रियंका को बरसाती मेंढक भी कहा। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका देश और उसकी जनता की फ्रिक होती तो वह बहुत पहले से ही देश सेवा में लग जातीं। गजेंद्र का मानना है कि वह भाई राहुल के लिए मैदान तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
इंटरव्यू में अभिनेता ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका दादी इंदिरा के बीच की समानता को भुनाना चाहती हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला, क्योंकि वह भले ही अपनी दादी जैसी दिखती हों लेकिन इंदिरा का व्यक्तिव बेहद अलग था। उन्होंने इस दौरान एक उदाहरण देते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन के कई डुप्लीकेट हैं लेकिन इन सभी को अमिताभ वाला काम नहीं मिलता।
विज्ञापन
5 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
गौरतलब है कि गजेंद्र अपने फिल्मी करियर में बी ग्रेड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कई साइड रोल किए हैं जिसमें वह हिट भी हुए हैं। इतना ही नहीं अभिनेता छोटे परदे पर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब राजनीति को ही पूर्णरूप से गले लगा लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।