फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkumar Santoshi: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता

Sun, 22 Jan 2023 03:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 22 Jan 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Godse ek yudh maker Rajkumar Santoshi says I do not make films based on the flavour of the season
राजकुमार संतोषी - फोटो : social media

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्म ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी हिट फिल्में दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थीं। अब फिल्ममेकर ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’  से काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से करीब 26 साल बाद वह सनी देओल संग काम कर रहे हैं। हाल ही में, राजकुमार संतोषी ने फिल्मों को लेकर अपने विचार साझा किए।


 

Gandhi Godse ek yudh maker Rajkumar Santoshi says I do not make films based on the flavour of the season
राजकुमार संतोषी - फोटो : social media
अपनी फिल्म ‘गांधी गोडसे’ को लेकर राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं मौसम के स्वाद के हिसाब से फिल्में नहीं बनाता। अगर कोई कॉमेडी, रीमेक या सीक्वल पर काम कर रहा है, तो मैं उन्हें नहीं बनाऊंगा। मैंने हर फिल्म को अलग बनाया है, जो भी मुझे उस समय प्रेरित करता है, मैं वही फिल्में बनाने की कोशिश करता हूं।' उन्होंने आगे कहा,  'मैंने कभी किसी स्टार के बारे में सोचकर फिल्म नहीं बनाई या फिर ऐसी कहानी पर काम किया जो स्टार को खुश करे।'

Sukhwinder Singh: नेताजी की जयंती पर सुखविंदर गाएंगे देशभक्ति के गाने, बोले- यह संगीत प्रोग्राम नहीं, महायज्ञ

Gandhi Godse ek yudh maker Rajkumar Santoshi says I do not make films based on the flavour of the season
‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ - फोटो : social media

राजकुमार संतोषी ने अपने विचार रखते हुए कहा, 'अपनी फिल्मों के साथ मैंने हमेशा जीवन की सच्चाई को पेश करने की कोशिश की है। मैंने बड़ी कमाई नहीं की है, लेकिन मैंने अपनी फिल्मों में एक बात का ध्यान रखा है वो है महिलाएं। मैंने इस बात का हमेशा ध्यान रखा है कि उनका सम्मान किया जाए। मैं अभद्र भाषा का भी प्रयोग नहीं करता। मैं दर्शकों को परेशानी नहीं देना चाहता।'

Kartik Aaryan: सलमान खान ने कार्तिक आर्यन को दिया गुरु मंत्र, फिल्मों की सफलता को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Godse ek yudh maker Rajkumar Santoshi says I do not make films based on the flavour of the season
‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ - फोटो : social media

बता दें कि राजकुमार संतोषी की साल 1994 में आई कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल बनाने की मांग कई बार हो चुकी है। इस पर संतोषी ने बताया ‘कई लोग मुझे सीक्वल बनाने को कह चुके हैं, लेकिन मैं सीक्वल बनाना नहीं चाहता। ये एक आइकॉनिक फिल्म है और लोगों को पसंद आई, तो मैं इसी से मिलते जुलते टाइटल ‘अदा अपनी अपनी’ लाने की प्लानिंग में हूं। इसमें दो हीरो-हीरोइन होंगे। राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed