सुपर डांसर 4 की जज और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी को धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करती हैं। मालूम हो कि लंबे समय से राज कुंद्रा के जेल में होने की वजह से उनका परिवार काफी तनाव से गुजर रहा है। ऐसे में हर साल 'गणपति बप्पा' को गणेश चतुर्थी के मौके पर घर लाने वालीं शिल्पा इस साल भी बप्पा को घर ले आईं हैं। वहीं, इस बार राज कुंद्रा के साथ घर में बहन शमिता शेट्टी की भी कमी है। बता दें कि राज कुंद्रा जहां पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद हैं। वहीं बहन शमिता बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दे रही हैं। गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को है। शिल्पा शेट्टी ने उससे पहले घर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में उन्हें बप्पा की मूर्ति को लालबाग वर्कशॉप से अपने घर ले जाते हुए देखा गया।
Ganpati Chaturthi 2021: राज कुंद्रा के बिना गणपति को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन