देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई बप्पा का स्वागत बहुत जोश में कर रहा है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी भगवान गणेश के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अर्जुन बिजलानी, गुरमीत चौधरी, राहुल वैद्य और गणेश आचार्य आदि सेलेब्स के घर में बप्पा विराज चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वो सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं, जो हिंदू नहीं हैं। सलमान खान, शाहरुख खान जैसे तमाम अन्य सितारे भी बप्पा का स्वागत पूरी शिद्दत के साथ करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इनके साथ-साथ और कौन से मुस्लिम सितारे बप्पा में गहरी आस्था रखते हैं।
Ganesh Chaturthi: धर्म की बेड़ियां तोड़कर मुस्लिम सितारे भी मनाते हैं गणेशोत्सव, बप्पा में रखते हैं गहरी आस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हर साल अपने घर में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। अकेले सलमान ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार बप्पा में गहरी आस्था रखता है और उनकी पूजा करते हैं। हर साल उनके घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान भी हर हिंदू त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। वह गणपति बप्पा में बहुत विश्वास रखते हैं और साल अपने घर पर उनकी मूर्ति स्थापित करते हैं। अभिनेता अपने परिवार को और बच्चों समेत ये उत्सव मनाते हैं।
सैफ अली खान
सैफ अली खान भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने करीना कपूर से शादी की है। इसीलिए हर साल वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। पिछले साल परिवार समेत पूजा करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं।
सोहा अली खान
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी अपने पति कुणाल खेमू के साथ बप्पा का उत्सव मनाती हैं। वह परिवार समेत इस त्योहार के लिए तैयारी करती हैं और बेटी व पति समेत इस उत्सव को मनाती हैं।