फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: ढोल नगाड़ों की थाप के साथ शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, मैचिंग ड्रेस में नजर आया पूरा परिवार

Fri, 02 Sep 2022 08:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2022 shilpa shetty did ganpati visarjan with family photos videos goes viral on internet
शिल्पा शेट्टी ने गणेश विसर्जन में किया जमकर डांस - फोटो : insta

गणेश चतुर्थी की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती है। हर साल कई सितारे धूमधाम के साथ अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी शिल्पा ने अपने यहां गणपति महाराज को विराजमान किया था और अब दो दिनों की सेवा के बाद अभिनेत्री ने आज बप्पा को ढोल नगाड़ों की थाप पर धूमधाम के साथ विदाई दी। इस दौरान साथ में उनके दोनों बच्चे पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी भी दिखाई दीं। कुंद्रा परिवार के गणेश विसर्जन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ganesh chaturthi 2022 shilpa shetty did ganpati visarjan with family photos videos goes viral on internet
शिप्ला शेट्टी गणपति बप्पा की आरती उतारते हुए - फोटो : insta

पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में शिल्पा शेट्टी को गणेश विसर्जन के मौके पर व्हीलचेयर पर ही बैठकर जमकर डांस करते देखा जा सकता है। दरअसल कुछ समय पहले एक्ट्रेस के पैर में शूट के वक्त फ्रैक्चर हो गया था। वीडियो में पूरे कुंद्रा परिवार को मैचिंग आउटफिट्स में देखा जा सकता है। बता दें कि पिछले साल भी गणेश विसर्जन के मौके पर शिल्पा उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समीषा को एक ही कलर के कपड़ों में देखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ganesh chaturthi 2022 shilpa shetty did ganpati visarjan with family photos videos goes viral on internet
शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ - फोटो : insta

गणपति बप्पा के विसर्जन में शिल्पा शेट्टी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही थीं। वह व्हीलचेयर पर बैठकर डांस करती तो नजर आ ही रही हैं, इसके साथ ही वह बप्पा की पूजा करने के बाद खड़े होकर भी जमकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान बहन शमिता उनके लिए काफी परेशान दिखीं और बार-बार वह उन्हें संभालती नजर आ रही थीं। फैंस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं, वहीं यूजर्स शमिता की तारीफ भी करते दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2022 shilpa shetty did ganpati visarjan with family photos videos goes viral on internet
शिल्पा शेट्टी - फोटो : insta

वीडियो में शमिता जिस तरह  से शिप्ला के लिए फिक्रमंद होती दिखीं, उसे देखकर एक यूजर ने लिखा- केयरिंग सिस्टर शमिता। वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी केयर कर रही हैं अपनी बहन की। जहां लोगों ने शमिता की तारीफ की तो वहीं लोग करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल करते दिखे, क्योंकि इस दौरान भी वह मास्क में दिखाई दे रहे थे, जो लोगों को कतई रास नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed