{"_id":"621727b622d99457cc23ec64","slug":"gangubai-kathiawadi-review-alia-bhatt-film-received-international-review-will-release-in-theaters-on-25-feb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Kathiawadi Review: किसी ने बताया क्रांतिकारी, तो किसी ने कहा बोरिंग; गंगूबाई को अंतरराष्ट्रीय अखबारों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Kathiawadi Review: किसी ने बताया क्रांतिकारी, तो किसी ने कहा बोरिंग; गंगूबाई को अंतरराष्ट्रीय अखबारों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट-स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के अध्यायों का रूपांतरण है और इसमें आलिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक देह व्यापार के लिए मजबूर युवती मुंबई के कमाठीपुरा रेड-लाइट एरिया की प्रमुख और प्रसिद्ध व्यक्ति बन जाती है।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द गार्जियन ने फिल्म की समीक्षा में लिखा, "जब गंगूबाई अंततः एक माफिया रानी से एक माता का रूप धारण करती है, तब फिल्म थोड़ी सी बोरिंग होने लगती है। लेकिन इस फिल्म में भयानक उत्साह और दुस्साहस है। कुछ शानदार फैंटसी-म्यूजिकल सेटपीस हैं। इस फिल्म में दिखाई गई भीषणता आपको भावुक कर देगी। कुल मिलाकर यह एक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें कई बोल्ड सीन्स के साथ कई बोल्ड कदम उठाए गए हैं।”
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
लेटरबॉक्सडी द्वारा साझा की गई स्वतंत्र आलोचक एलिसिया हैडिक की समीक्षा में कहा गया है कि एक विशेष गाला के रूप में प्रदर्शित की गई बड़े बजट की भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म आश्चर्यजनक रूप से मनोरंजक बायोपिक साबित हुई। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक युवती, जिसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था, ने एक नेता तक का सफर तय किया और देश में वेश्यावृत्ति को वैध बनाने वाला पहला कानून लाने में मदद की। इस फिल्म की सबसे प्रभावशाली बात यह है कि निर्देशक ने बड़ी ही गंभीरता से उस मुद्दे को उठाया है जिसे शायद ही कभी इस तरह की बिग बजट फिल्मों में दिखाया गया हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मूवीपायलट की एक समीक्षा, जिसका जर्मन से हिंदी में अनुवाद किया गया है, में लिखा है: "निर्देशक संजय लीला भंसाली रोमांचकारी अंडरवर्ल्ड ड्रामा बनाते हैं, जिसमें बहुता सारे पंच हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी टीजर
- फोटो : फिल्म टीजर
सिनेमैजिकॉन पर लिडा बाख द्वारा साझा की गई एक समीक्षा में, फिल्म को 'सर्वथा क्रांतिकारी' कहा गया। "अपनी उत्साही और उज्ज्वल रूप से सुंदर नायिका, दशकों तक फैली कहानी और रोमांच, संगीत, महाकाव्य नाटक और रोमांस के क्लासिक मिश्रण के साथ, संजय लीला भंसाली की बायोपिक क्लासिक फिल्म के रूप में दिखाई देती है। जिसने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में चार-चांद लगा दिए।मुख्य किरदार को सेक्स वर्क के रूप में दिखाना जिसका जन्म गंगूबाई हरजीवनदास के नाम से हुआ था और उनके जीवन की घटनाओं पर फिल्म बनाना, सर्वथा क्रांतिकारी है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।