फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Kajol Wedding Anniversary: फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी, पहले करते थे नापसंद फिर अजय की इस बात पर दिल हार बैठीं काजोल

Thu, 24 Feb 2022 01:27 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Feb 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan Kajol love story Ajay shared video for his wife on their marriage anniversary
काजोल और अजय देवगन - फोटो : Instagram

आज अजय देवगन और काजोल अपनी शादी की 23वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों बॉलीवुड के सबसे सफल कपल माने जाते हैं। काजोल और अजय की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। स्वभाव में बिल्कुल विपरीत दोनों एक दूसरे को पहले नापसंद करते थे। फिर आखिर क्या हुआ कि नापसंद पसंद बन गई और बात शादी तक पहुंच गई।


 
Ajay Devgan Kajol love story Ajay shared video for his wife on their marriage anniversary
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल की जोड़ी ऑनस्क्रीन शाहरुख खान के साथ पसंद की जाती है लेकिन रियल लाइफ में लोग अजय और काजोल को जोड़ी की मिसाल देते हैं। 24 फरवरी को 1999 में दोनों ने शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात हलचल फिल्म के सेट पर हुई थी। स्वभाव से चुलबुली काजोल को सेट पर बात करना और मस्ती-मजाक करना पसंद था। वहीं अजय देवगन शांत स्वभाव के थे। उन्हें उस समय काजोल का स्वभाव बिल्कुल पसंद नहीं आया था।


 
Ajay Devgan Kajol love story Ajay shared video for his wife on their marriage anniversary
अजय देवगन और काजोल - फोटो : instagram/kajol

अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहली बार काजोल उन्हें बेहद घमंडी लगी थी लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। कहा जाता है कि तब काजोल किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं। वह रिश्ता टूटा तो अजय देवगन ने दोस्त की तरह उन्हें संभाला। जिसके बाद ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों ने शादी करने की ठानी। काजोल ने जब शादी की थी तो वह बॉलीवुड के टॉप हिरोइन में शामिल थीं। वहीं अजय देवगन की पहली फिल्म ही हिट हुई थी। काजोल ने 24 साल में ही अजय देवगन से शादी कर ली। इस शादी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgan Kajol love story Ajay shared video for his wife on their marriage anniversary
काजोल और अजय देवगन - फोटो : Instagram

वहीं एनिवर्सरी को लेकर अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले एक मीम भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार नहीं भूलूंगा। अजय ने इस बार अपनी वाइफ के लिए इंस्टाग्राम पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि वो खुद को लकी मानते हैं कि काजोल उनकी जिंदगी में आईं। वो अंचभित हैं कि काजोल अभी भी उनके साथ हैं। ये सुनकर काजोल इमोशनल हो गई। वीडियो का कैप्शन भी बेहद रोमांटिक है। अजय ने लिखा 1999-प्यार तो होना ही था, 2002 प्यार तो ऑलवेज है!

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
Ajay Devgan Kajol love story Ajay shared video for his wife on their marriage anniversary
काजोल और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्म में काम करना छोड़ देती हैं लेकिन काजोल ने यह मिथक तोड़ दिया। शादी के बाद काजोल ने 'माय नेम इज खान', कभी खुशी कभी गम, फना जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय और काजोल के दो बच्चे न्यासा और युग हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed