फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाहन्वी और खुशी को आई मां की याद, लिखा इमोशनल नोट

Thu, 24 Feb 2022 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 24 Feb 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Sridevi daughter Janhvi Kapoor Khushi Kapoor remembering her late mother on her death anniversary
श्रीदेवी के साथ दोनों बेटियां - फोटो : social media

श्रीदेवी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार के नाम से जाना जाता है। उनकी मौत के बाद भी उन्हें आज तक कोई भूल नहीं पाया है। आज श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। वैसे तो उनकी बेटियां अपनी मां को हर दिन याद करती रहती हैं लेकिन आज खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। आज से चार साल पहले श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हो गई थी। 

Sridevi daughter Janhvi Kapoor Khushi Kapoor remembering her late mother on her death anniversary
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
खुशी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है। यह फोटो उनके बचपन की है, जिसमें वह अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों मां-बेटी काफी खुश लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने कुछ नहीं लिखा लेकिन हम उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं। वह आज अपनी मां को कुछ ज्यादा ही मिस कर रही होंगी। 



 
Sridevi daughter Janhvi Kapoor Khushi Kapoor remembering her late mother on her death anniversary
जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram

जान्हवी ने भी किया मां को याद 
खुशी कपूर के साथ-साथ श्रीदेवी की बड़ी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां को याद किया है। उन्होंने भी अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"मैंने आपके बिना जितने साल बिताए हैं, उससे ज्यादा अभी भी आपके साथ बिताए हैं। लेकिन मुझे नफरत है इस बात से कि आपके बिना मेरे जीवन का एक और साल बीत गया है। मुझे आशा है कि हम आपको अपने पर गर्व महसूस कराने में कामयाब रहे होंगे मम्मा, क्योंकि यही एक ऐसी चीज है जो हमें आगे बढ़ने की शक्ति देती है। लव यू।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi daughter Janhvi Kapoor Khushi Kapoor remembering her late mother on her death anniversary
सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखा गया श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

दुबई से वापस नहीं लौटी थीं श्रीदेवी
54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली श्रीदेवी की मौत दुबई के एक आलीशान होटल के बाथरूम में हुई थी। गौरतलब है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ दुबई एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं, जहां से वह वापस जिंदा नहीं आ पाईं। उनकी मौत से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री और पूरा देश हैरान रह गया था। 

विज्ञापन
Sridevi daughter Janhvi Kapoor Khushi Kapoor remembering her late mother on her death anniversary
खुशी कपूर - फोटो : instagram

खुशी डेब्यू के लिए तैयार
खुशी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। वह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। खबर यह भी हैं कि इस फिल्म में सुहाना खान और अगस्त्य नंदा भी उनके साथ काम करते नजर आ सकते हैं। जान्हवी पहले ही इंडस्ट्री में नाम कमा चुकीं हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed