{"_id":"6217377cd892c153d6424980","slug":"bollywood-actor-farhan-akhtar-is-fond-of-living-a-luxurious-life-has-a-property-of-about-148-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan Akhtar: लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन हैं फरहान, एक गाड़ी की कीमत है 1.5 करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan Akhtar: लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन हैं फरहान, एक गाड़ी की कीमत है 1.5 करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फरहान अख्तर का बंगला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मुंबई के खंडाला स्थित एक फार्म हाउस में शादी की है। दोनों ने अपनी शादी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया था, जिसमें ह्रितिक रोशन भी शामिल थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद छा गई थीं। फरहान इस समय आज हम आपको फरहान अख्तर के पास मौजूद कुछ ऐसी ही महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 4
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समय फरहान बांद्रा स्थित जिस बंगले में रह रहे हैं, उसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। यह घर शाहरुख के बंगले मन्नत के पास है। खबरों के मुताबिक फरहान ने ये प्रॉपर्टी साल 2009 में खरीदी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान के पास कुल करीब 148 करोड़ की प्रॉपर्टी है। भारत के अलावा फरहान ने विदेशों में भी इनवेस्टमेंट किया है।
3 of 4
फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बंगले बाद फरहान के पास खंडाला में एक फार्महाउस है। इसका नाम सुकून है। बता दें कि ये वही फार्म हाउस है, जिसमें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी की थी। ये फार्म हाउस अख्तर परिवार के नाम पर है। अख्तर चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, लेकिन उनके किरदार काफी दमदार होते हैं। वह एक फिल्म के करीब 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फरहान को एक से एक लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। इसीलिए उनके पास गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इसमें लैंड रोवर, रेंज रोवर, पॉर्शे की केमैन, होन्डा सीवीआर, मर्सिडीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं। खबरों के मुताबिक फरहान की केमैन गाड़ी की कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आसपास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।