फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: 16 साल की उम्र में पूजा भट्ट को लग गई थी शराब की लत, 11 साल की शादी टूटी, इस एक्टर से रहा अफेयर

Thu, 24 Feb 2022 11:44 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Feb 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special When Mahesh Bhatt Daughter Addicted to Alcohol 
पूजा भट्ट - फोटो : Instagram

फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट आज 50 साल की हो गई हैं। महेश भट्ट की बेटी पूजा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। पूजा भट्ट की जिंदगी विवादों से घिरी हुई है। 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली महेश भट्ट की इस बेटी को 16 साल में ही शराब पीने की लत लग गई थी। पूजा ने साल 1989 में फिल्म 'डैडी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। अपने पिता महेश भट्ट की इस फिल्म में पूजा ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ ईयर का अवॉर्ड भी मिला। 


 
Pooja Bhatt Birthday Special When Mahesh Bhatt Daughter Addicted to Alcohol 
पूजा भट्ट - फोटो : Instagram

पूजा के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। उनकी मां का असली नाम लॉरेन ब्राइट था। पूजा भट्ट का एक भाई राहुल भट्ट हैं। महेश भट्ट और किरण की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों बाद में अलग हो गए थे। जिसके बाद महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी किया। महेश और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। पूजा और आलिया सौतेली बहनें हैं। दोनों के रिश्तें काफी अच्छे हैं। दोनों आए-दिन सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 





 
Pooja Bhatt Birthday Special When Mahesh Bhatt Daughter Addicted to Alcohol 
पूजा भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : Instagram

पूजा की लव लाइफ की बात करें तो पूजा अभिनेता रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों कई साल तक लिव-इन में रहें पर बाद में दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए। जिसके कारण दोनों अलग हो गए। वहीं पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। दोनों की शादी 11 साल तक ही चल सकी। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special When Mahesh Bhatt Daughter Addicted to Alcohol 
पूजा भट्ट आलिया भट्ट के साथ - फोटो : Instagram

यह भी कहा जाता है कि 16 साल की उम्र में ही पूजा शराब पीने लगी थी। उन्हें शराब की लत लग गई थी। बहुत बाद पूजा ने शराब छोड़ने का फैसला किया। साल 2016 में पूजा ने शराब को छोड़ने की कसम खा ली। शराब छोड़ने की बात को उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर रखा था। कहा जाता है कि पूजा ने अपने एक दोस्त को खोने के बाद शराब पीना शुरू किया था लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने शराब को छोड़ दिया। 


 
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special When Mahesh Bhatt Daughter Addicted to Alcohol 
पूजा भट्ट - फोटो : social media

सड़क, जानम, गुनहगार, हम दोनों, चाहत, तमन्ना, बॉर्डर, जख्म जैसी कई फिल्मों में पूजा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वहीं उन्होंने 49 साल की उम्र में वेबसीरीज बॉम्बे बेगम से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। जॉन अब्राहम की फिल्म 'पाप' से उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed