{"_id":"6217c90365800b7b3043ad11","slug":"gangubai-kathiawadi-to-release-on-february-25-alia-bhatt-posted-new-pictures-as-reminder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: 25 फरवरी को रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आलिया भट्ट ने इस तरह पोस्ट कर दिलाई याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: 25 फरवरी को रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आलिया भट्ट ने इस तरह पोस्ट कर दिलाई याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं और वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इस समय एक्ट्रेस एक के बाद एक अपनी तस्वीरें और फिल्म से जुड़ी कई चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इन सभी पोस्ट में आलिया किसी न किसी तरह से अपनी फिल्म गंगूबाई की झलक जरूर दिखा रही हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर आलिया ने फिर एक पोस्ट की है और दर्शकों को रिमाइंडर दिलाया है।
2 of 4
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के स्टाइल में हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। इसके अलावा आलिया ने अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी एक उंगली दिखाती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर गंगूबाई की रिलीज में एक दिन बाकी होने का इशारा कर रही है।
3 of 4
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : insta
आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीर में वह हमेशा की तरह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन से भी फिल्म गंगूबाई के रिलीज होने का रिमाइंडर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक दिन बाकी है'!इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की एक के बाद एक कई स्लाइड लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान
- फोटो : insta
अगर बात फिल्म की करें तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी की कहानी मंबई की क्वीन कही जाने वाली गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म के लीड रोल में आलिया गंगूबाई की भूमिका में हैं तो वहीं अजय देवगन इस फिल्म में रहीम लाला के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसकी झलक भी सामने आ चुकी है। इस फिल्म से एक्टर शांतनु माहेश्वरी भी अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।