{"_id":"5e6c62e68ebc3ea4a3377413","slug":"garhwali-actress-reena-rawat-died-due-to-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुआ निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुआ निधन
लोकप्रिय गढ़वाली अभिनेत्री रीना रावत का बीते दिन निधन हो गया। रीना रावत ने महज 33 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। रीना की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई। रीना का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने दम तोड़ा। रीना ने 'पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की..' गीत से अभिनय की शुरुआत कर अपनी पहचान बनाई थी।
2 of 4
रीना रावत
- फोटो : Social Media
रीना मूल रूप से तिमली गांव खालस्यू पट्टी, पौड़ी की निवासी हैं। रीना परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। रीना की शादी भी दिल्ली में ही हुई थी। उनका एक 14 वर्षीय बेटा भी है। रीना के निधन की खबर से पूरी गढ़वाली इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। रीना की फिल्म फ्योंली ज्वान ह्वैगे के डायरेक्टर महेश प्रकाश और अभिनेता पन्नू गुसार्ईं ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
3 of 4
रीना रावत
- फोटो : Social Media
33 वर्षीय अभिनेत्री के निधन से गढ़वाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रीना रावत ने अपने छोटे से करियर में ही उत्तराखंड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। पन्नू गुंसाई, जयपाल नेगी, गीता उनियाल आदि कई ऐसे नाम हैं जिनके साथ रीना ने काम किया है। रीना ने लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रीना रावत
- फोटो : Social Media
रीना ने 'पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की..' के अलावा फ्योंली ज्वान ह्वैगे.., भग्यान बेटी.., मायाजाल आदि गढ़वाली फिल्मों में भी काम किया है। रीना ने सबसे पहले अपनी पहचान 1996 में स्टेज परफॉर्मर के रूप में बनाई थी। इसके बाद धीरे-धीरे वो अपने करियर में आगे बढ़ती गईं। साल 2010 से उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक उन्होंने 15 फिल्म और 60 से ज्यादा एलबम में काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।