फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: 14 साल पहले इस मशहूर निर्देशक से की थी गौहर खान ने सगाई, असल जिंदगी पर बन चुका है शो

Mon, 23 Aug 2021 02:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 23 Aug 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Gauahar khan was once engaged to director sajid khan know the untold story of actress
गौहर खान - फोटो : Instagram

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली गौहर खान आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 में पुणे में हुआ था। उनकी बहन निगार खान भी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि निगार खान ने शादी के बाद पूरी तरह से टेलीविजन से दूरी बना ली। गौहर खान ने बीते साल ही स्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई। जैद अपने भाई आवेज दरबार की तरह ही सोशल मीडिया स्टार हैं। गौहर खान भी शादी के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं।



मनोरंजन जगत में बनाई अपनी खास जगह

अपनी बहन निगार खान की तरह ही गौहर खान ने भी मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने के लिए कडा संघर्ष किया। उन्होंने साल 2002 में बतौर मॉडल अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से लेकर टेलीविजन और म्यूजिक वीडियो तक में काम किया। आज गौहर खान के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे।

Gauahar khan was once engaged to director sajid khan know the untold story of actress
गौहर खान - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

साल 2003 में रचाई थी साजिद खान से सगाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौहर खान का रिश्ता निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान के साथ रहा है। खबरों के मुताबिक इन दोनों ने साल 2003 में सगाई भी की थी, लेकिन निजी कारणों के चलते ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। बता दें कि गौहर खान साजिद खान से उम्र में 12 साल छोटी हैं। कहा जाता है दोनों ने गुपचुप तरह से सगाई की थी, लेकिन बाद में ये खबर पूरी मीडिया में फैल गई थी।

Gauahar khan was once engaged to director sajid khan know the untold story of actress
गौहर खान - फोटो : Instagram

बन चुका है गौहर खान पर शो

गौहर खान और उनकी बहन निगार खान ने एक समय पर इंडस्ट्री में खूब नाम बनाया। गौहर खान और उनकी बड़ी बहन दोनों ने ही बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। इन दोनों पर एक शो भी बन चुका है जिसका नाम ‘खान्स सिस्टर्स’ था। इस शो में दोनों बहने नजर आईं थी। दोनों का इस शो में काफी झगड़ा भी देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar khan was once engaged to director sajid khan know the untold story of actress
गौहर खान, कुशाल टंडन - फोटो : Bigg Boss

कुशाल टंडन से रहा अफेयर

बिग बॉस सीजन 7 की विजेता रही गौहर खान ने साल 2013 में सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया। इस शो में सलमान खान तक से गौहर खान का झगड़ा दर्शकों को देखने को मिला। लेकिन इसी सीजन में उन्होंने कुशाल टंडन से अपनी नजदीकियों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। हालांकि शो खत्म होने के बाद इन दोनों का रिश्ता कुछ समय तक रहा लेकिन अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया।

विज्ञापन
Gauahar khan was once engaged to director sajid khan know the untold story of actress
गौहर खान - फोटो : यूट्यूब

स्टेज पर जड़ दिया था गौहर को थप्पड़

एक बार एक शो के दौरान एक शख्स ने चलते शो में गौहर खान जैसे ही आडियन्स के पास आईं एक सनकी व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। उस शख्स का कहना था कि गौहर मुस्लिम होकर अश्लील कपड़े पहनती हैं। इस घटना से गौहर खान को काफी झटका लगा था। हालांकि उस शख्स को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया था। अमर उजाला टीम की तरफ से गौहर खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
               

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed