फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए विरोध प्रदर्शन के बीच मुस्लिमों की इस पहल से ये अभिनेत्री खुश, योगी सरकार पर साधा निशाना

Sun, 29 Dec 2019 11:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan praise muslim community for giving 6 lakh to up government over CAA 2019 protest
Gauhar Khan - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसा व आगजनी से करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ। चार एडीएम की एकल कमेटी ने सार्वजनिक व निजी संपत्तियों के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। नुकसान की भरपाई को उपद्रव, आगजनी व हंगामे में चिह्नित आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 

Gauhar Khan praise muslim community for giving 6 lakh to up government over CAA 2019 protest
Gauhar Khan - फोटो : social media

इसके साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। अब इस मामले बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने बड़ी बात बोली है। सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन को नुकसान की भरपाई के रूप में 6 लाख रुपये से अधिक का चेक सौंपा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किये गए वीडियो और प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है। 
 



 

Gauhar Khan praise muslim community for giving 6 lakh to up government over CAA 2019 protest
gauhar khan - फोटो : social media

प्रेस रिलीज के अनुसार कि मुजफ्फरनगर के मौलानाओं ने हिंसा के लिए माफी मांगी है। मुस्लिम समुदाय की ओर से शुरू की गई इस पहल की अभिनेत्री गौहर खान ने तारीफ की है और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। गौहर खान ने ट्विटर पर लिखा, "ये उनकी भरपाई कैसे करेंगे, जिनकी जान हिंसा में चली गई है? जिनके घर टूट गए हैं? जिनके जेवर चुरा लिए गए हैं? जिन नाबालिकों पर अत्याचार हुआ है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan praise muslim community for giving 6 lakh to up government over CAA 2019 protest
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

गौहर खान के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पता हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वालों से नुकसान की भरपाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में हुई हिंसा व आगजनी पर कहा था कि राज्य में सरकारी संपत्ति को जिसने नुकसान पहुंचाया है उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी, जिसको बेचकर नुकसान की भरपाई की जाएगी। योगी आदित्यनाथ के अनुसार आगजनी करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में हिंसा व आगजनी करने के विपक्षी पार्टियों पर राज्य में हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed