बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मोना सिंह 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन संग सात फेरे लिए। मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। मोना की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच मोना सिंह की शादी में उनके डांस का एक वीडियो सामने आया है।
प्रियंका के गाने पर अपनी शादी में झूमकर डांस करती नजर आईं मोना सिंह, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस वीडियो में मोना सिंह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सुपरहिट गाने 'देसी गर्ल' पर डांस करती नजर आईं। लाल रंग के लहंगे में सजी मोना इस गाने पर डांस करती हुई काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वीडियो में मोना सिंह के दो दोस्त भी साथ में डांस करते हुए नजर आए। मोना सिंह के इस वीडियो को @rohitgujjar1 नामक इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो मोना सिंह के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by It'smerohitgujjar (@rohitgujjar1) on
पता हो कि 38 साल की मोना ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना और वो दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोना ने हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। वहीं श्याम पीले रंग की शेरवानी में नजर आए। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से हिट होने वाली मोना के दोस्त गौरव गेरा भी शादी में पहुंचे थे । गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। मोना अपनी शादी में डांस करती हुई भी नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने भी मोना की शादी में शिरकत की।
मोना सिंह की शादी का जोड़ा प्रियंका चोपड़ा के शादी के लाल जोड़े से मैच कर रहा है। साथ ही ज्वैलरी भी लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है मोना ने प्रियंका के लुक से इंस्पायर होकर अपना लहंगा बनवाया। कुछ तस्वीरों में मोना और श्याम शादी की रस्में निभाते दिखे। इससे पहले मोना की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त नजर आए थे। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे।
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'प्यार को हो जाने दो' जैसे हिट टीवी सीरियल में दिखीं। मोना को फिल्मों में भी मौका मिला । राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म '3 इडियट्स' में मोना सिंह ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। यह मोना की पहली फिल्म थी। वैसे तो मोना का किरदार छोटा था लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।