बॉलीवुड में वेडिंग सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। साल की आखिरी शादी मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान की ही होने वाली है। गौहर अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच गौहर ने अपना प्री-वेडिंग शूट फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें दोनों के बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
गौहर खान ने शेयर किया रोमांटिक प्री-वेडिंग वीडियो, एक हफ्ते बाद बनेंगी जैद की दुल्हनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले ही गौहर ने अपनी शादी की तारीक का ऐलान भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही किया था। वहीं उन्होंने अपने प्री-वेडिंग की झलक फैंस के साथ साझा की है। जिसमें जैद और गौहर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।
गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने प्री-वेडिंग का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने बताया है कि उनकी शादी को महज हफ्तेभर का समय बचा है। वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज भी फैंस को खूब भा रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में गौहर ने लिखा है, 'एक हफ्ता बचा है।'
गौहर और जैद का ये प्री-वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में गौहर ने लाल और पीले रंग की चैक्स वाला लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने पीले रंग का ब्लाउज और उसके ऊपर सिल्वर रंग का शॉर्ट शृग पहना हुआ है। तो वहीं जैद भी क्रीम रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सदरी भी पहनी हुई है।
बता दें कि गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर को परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच निकाह करेंगे। इस महीने की शुरुआत में ही गौहर ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक कार्ड भी शेयर किया था जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो इस समय परिस्थितियों को देखते हुए परिवार के साथ छोटे जश्न के अंतर्गत ही शादी कर रहे हैं।
पढ़ें: अक्षय कुमार के लिए अभिषेक बच्चन और फिल्म ड्रिस्टिब्यूटर में हुई बहस, फिर जूनियर बच्चन ने दिया ऐसा जवाब कि...