फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी को एक महीना पूरा होने पर गौहर खान ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, पति के लिए लिखी ये बात

Mon, 25 Jan 2021 07:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 25 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan Shares Unseen Photos From Wedding With Zaid Darbar On Their One Month Anniversary
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने बीते महीने 25 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया। सोमवार को गौहर और जैद की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर गौहर ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने पति जैद दरबार के लिए प्यार जाहिर किया है।

Gauhar Khan Shares Unseen Photos From Wedding With Zaid Darbar On Their One Month Anniversary
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @trendingdulhaniya

गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बीते दिनों गौहर खान पति जैद दरबार के साथ हनीमून मनाने के लिए गई थीं। वहां भी अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और फैंस के लिए तस्वीरें साझा साझा करती रहीं। अब गौहर ने अपनी शादी को एक महीना पूरा होने पर खास तस्वीरों के साथ पति जैद के लिए अपने दिल की बात लिखी है।

Gauhar Khan Shares Unseen Photos From Wedding With Zaid Darbar On Their One Month Anniversary
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/simplyaminaxx

गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और जैद की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर ने पोस्ट में लिखा, 'फर्स्ट मंथ एनीवर्सरी बहुत सारे लोगों के लिए मायने नहीं रखती है लेकिन मेरे लिए ये मेरे सच्चे प्यार, मेरे सबसे अच्छे दोस्त को पाने के सेलेब्रेशन जैसा है। जो मेरे अच्छे समय में मेरे पार्टनर जैसा और बुरे समय में रीढ़ बनकर मेरे साथ खड़ा रहता है। जैद इतने शानदार इंसान बने रहने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan Shares Unseen Photos From Wedding With Zaid Darbar On Their One Month Anniversary
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram

गौहर ने जो तस्वीरें साझा की हैं उन तस्वीरों में पहली तस्वीर इन दोनों के वलीमे की है। शादी के बाद जिसमें दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर इनकी मेहंदी सेरेमनी की है। जिसमें दोनों गुलाब का फूल लेकर खड़े हैं। एक और तस्वीर गौहर और जैद की चिक्सा सेरेमनी के दिन की है जिसमें ये दोनों एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Gauhar Khan Shares Unseen Photos From Wedding With Zaid Darbar On Their One Month Anniversary
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

गौहर खान और जैद की ये सारी तस्वीरें नई हैं। इन दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही इन तस्वीरों पर इन दोनों के फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं इनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार गौहर और जैद को शादी के एक महीने पूरे होने पर बधाई भी दे रहे हैं।

पढ़ें: फ्लॉप एक्टर में होने लगी थी बॉबी देओल की गिनती, आश्रम के 'बाबा निराला' बनते ही पलट गई किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed