मॉडल, अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी गौहर खान जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दिनों वह इन्हीं वजहों से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने जैद दरबार से सगाई कर ली थी जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। अब गौहर का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अपने मंगेतर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
मंगेतर जैद दरबार के साथ 'केयर नहीं करदा' गाने पर डांस कर रही थीं गौहर खान, बैलेंस बिगड़ते ही फर्श पर गिरी धड़ाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में गौहर खान और जैद दरबार राजकुमार राव फिल्म छलांग के गाने 'केयर नहीं करदा' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑरेंज शर्ट और जींस में जैद कूल लग रहे हैं और जबकि क्रॉप टॉप, पैंट्स और पीच कलर की जैकेट में गौहर बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वीडियो में गाने पर प्रैक्टिस करने के दौरान जैद संभल नहीं पाते और वो गौहर को लेकर गिर जाते हैं। इसके बाद जैद कहते हैं, गिर गया..गिर गया' तब गौहर, जैद की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि 'प्यार में गिरकर गया'।
इस वीडियो को जैद दरबार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। फैंस पर इस पर खूब कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं। वहीं गौहर ने भी इस गाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)
24 दिसंबर को जैद और गौहर निकाह कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों के निकाह में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुंबई के एक बड़े होटल में दो दिनों तक चलेगा। बता दें कि गौहर और जैद की जोड़ी को दरबार परिवार और फैंस ने गाजा नाम दिया है।
Chhath Puja 2020: दिल छू लेगा अक्षरा सिंह की आवाज में ये छठ गीत, रिलीज होते ही हुआ वायरल