{"_id":"632c60f297faa571d13d5b36","slug":"gaurav-gera-birthday-know-more-about-actor-and-comedian-gaurav-gera-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gaurav Gera: फिल्मों से की थी शुरुआत, लड़की के किरदार में कॉमेडी कर मशहूर हुए गौरव गेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gaurav Gera: फिल्मों से की थी शुरुआत, लड़की के किरदार में कॉमेडी कर मशहूर हुए गौरव गेरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
गौरव गेरा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेता और कॉमेडियन गौरव गेरा 23 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड से अपनी शुरुआत करने वाले गौरव रियलिटी शोज से लेकर सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हालांकि कॉमेडी में उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम से भी लड़की के गेटअप में मजेदार वीडियोज साझा करते रहते हैं। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 4
गौरव गेरा
- फोटो : insta
फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत
बतौर कलाकार गौरव गेरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म 'क्यों हो गया ना' से की थी। इस फिल्म में वह कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके बाद वह 'ओह माय गॉड', 'चलो दिल्ली','नील एन निक्की' जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाते दिखे। इसके अलावा वह म्यूजिकल फिल्म झुमरू का हिस्सा भी रह चुके हैं।
3 of 4
गौरव गेरा
- फोटो : insta
लड़की के किरदार से मिली लोकप्रियता
गौरव गेरा ने टीवी पर अपनी शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल 'लाइफ नहीं है लड्डू' से की थी। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नंदू का किरदार अदा किया। इसके अलावा उन्होंने 'कोई अपना सा','बब्बन भाई वर्सेज विमला ताई','बात हमारी पक्की है','पम्मी प्यारेलाल','तोता वेड्स मैना' जैसे सीरियल्स में भी काम किया। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो कपिल शर्मा में लड़की के किरदार से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरव गेरा
- फोटो : insta
झलक दिखला जा में लड़की बनकर किया डांस
गौरव गेरा ने लड़की के किरदार में न सिर्फ लोगों को जमकर हंसाया बल्कि वह चुटकी बनकर स्टेज पर जबरदस्त डांस भी कर चुके हैं। गौरव गेरा टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।