{"_id":"5bbaf404867a5568106b349d","slug":"gauri-khan-celebrating-her-birthday-with-shah-rukh-khan-and-abram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर गौरी खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा, शाहरुख के सेलीब्रेशन में गायब दिखे सुहाना, आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर गौरी खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा, शाहरुख के सेलीब्रेशन में गायब दिखे सुहाना, आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान फिल्म इंडस्ट्री से सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं। गौरी खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर गौरी खान को तमाम बड़े सितारों ने बधाई भी दी है। वहीं उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में किया है।
2 of 5
जन्मदिन के मौके पर गौरी ने बेटे अबराम और पति शाहरुख के साथ दो तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बेटे अबराम को गोद में लेकर बैठी हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में गौरी और अबराम के साथ शाहरुख भी सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
इन तस्वीरों में शाहरुख और गौरी के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना तस्वीर से गायब नजर आए। गौरी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-मेरे जन्मदिन पर मेरे आधा हिस्सा ... दूसरा हिस्सा स्कूल में!। अपने इस कैप्शन से उन्होंने यह बताया कि आर्यन और सुहाना इस तस्वीर से क्यों गायब हैं।
इंटिरियर डिजाइनर गौरी खान को उनके 48वें जन्मदिन पर एक और खास तोहफा मिला है। गौरी खान फॉर्च्यून की 50 पावरफुल भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। उनके इस मशहूर लिस्ट में 42वां स्थान मिला है। फॉर्च्यून अपनी इस लिस्ट में उन ताकतवर महिलाओं को शामिल करता है, जिन्होंने अपने व्यावसायिक कौशल और सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर से गहरा प्रभाव छोड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। दोनों 27 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ने प्यार के लिए अपने परिवार से जंग की और आखिरकार परिवार को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।