सब्सक्राइब करें

ड्रग्स केस: गौरी खान बेटे आर्यन की रिहाई की कर रहीं दुआ, नवरात्रि में मां दुर्गा से मांगी मन्नत

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Oct 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Gauri Khan prayed to mother Durga for the release of son Aryan in Navratri
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का परिवार इन दिनों अपने सबसे मुश्किल समय का सामना कर रहा है। अभिनेता का बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद है। ऐसे में शाहरुख खान अपने बेटे को जेल से बाहर लाने के लिए अपनी लीगल टीम के साथ दिन-रात लगे हुए हैं। 14 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में कई घंटे तक सुनवाई चली, जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित कर दिया। अब अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर को सुनवाई करेगी।


 
शाहरुख खान के वकील और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के बीच ये कानूनी लड़ाई लंबी हो गई है, जिस वजह से शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बेटे आर्यन के लिए काफी ज्यादा चिंतित हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के एक पारिवारिक मित्र ने ‘इंडिया टुडे’ को बताया है कि, शाहरुख और गौरी दोनों ही दिन-ब-दिन बेहद चिंतित होते जा रहे हैं।

Trending Videos
Gauri Khan prayed to mother Durga for the release of son Aryan in Navratri
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘इंडिया टुडे’ के मुताबिक, शाहरुख और गौरी के करीबी दोस्त ने बताया कि, गौरी ने आर्यन के लिए एक मन्नत मांगी है। ताकि उनका बेटे जल्द से जल्द जेल से बाहर आ जाए। इसके अलावा, गौरी नवरात्रि के दौरान लगातार प्रार्थना कर रही हैं। गौरी त्योहार शुरू होने के बाद से ही चीनी और हर तरह की मिठाई से दूर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan prayed to mother Durga for the release of son Aryan in Navratri
गौरी खान - फोटो : Instagram

इसके आगे अभिनेता के करीबी दोस्त ने कहा कि, शाहरुख खान ने अपने सेलिब्रिटी दोस्तों से भी बार-बार मन्नत नहीं आने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, शाहरुख खान और गौरी ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से आर्यन के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है।

Gauri Khan prayed to mother Durga for the release of son Aryan in Navratri
सलमान खान - फोटो : Social media

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के बाहर सबसे ज्यादा सलमान खान को देखा गया है। इन दिनों सलमान खान अपने दोस्त शाहरुख खान का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। वह लगातार इस मामले को बारीकी से देख रहे हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के वकील अमित देसाई खुद आर्यन खान का केस देख रहे हैं और सलमान खान भी शाहरुख खान से इस पूरे मामले की जानकारी लगातार फोन पर ले रहे हैं और उन्हें सांत्वना और समर्थन की पेशकश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gauri Khan prayed to mother Durga for the release of son Aryan in Navratri
Aryan khan - फोटो : ANI

आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था, जहां पर वो रेव पार्टी में मौजूद था। इसके बाद से ही आर्यन खान एनसीबी की गिरफ्त में है। हालांकि, आर्यन खान की जमानत याचिका पर 14 अक्तूबर यानी गुरुवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में कई घंटे तक सुनवाई चली, लेकिन फिर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख दिया। अब अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर बुधवार को सुनवाई करेगी। आर्यन के साथ अब अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को 5 दिन और जेल में रहना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed