सब्सक्राइब करें

किस्सा: आराध्या की डिलीवरी के वक्त ऐश्वर्या राय ने नहीं ली थी पेनकिलर, बिग बी ने खोला था यह राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Oct 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
When Amitabh commended Aishwarya for delivering Aaradhya without painkillers
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के साथ विशेष लगाव है। हाल ही में ऐश्वर्या ने अमिताभ के 79वें जन्मदिन पर परिवार की एक तस्वीर शेयर की और अपने ससुर और इंडस्ट्री के महानायक बिग बी को बर्थडे विश किया। अमिताभ भी अक्सर बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करते रहते हैं। वह ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अमिताभ पोती को बहुत प्यार करते हैं। ऐश्वर्या ने जिस तस्वीर के साथ 'बिग बी' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी, वह काफी वायरल हुई है। इस खूबसूरत तस्वीर में अमिताभ, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या के साथ दिख रहे हैं।



गौरतलब है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों की शादी के चार साल बाद यानी कि साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या पैदा हुई थी। पोती के पैदा होते ही 'बिग बी' बंगले जलसा के बाहर आये और उन्होंने अपने परिवार में आई नई सदस्य के बारे में मीडिया से बातचीत की और बताया कि उनकी पोती एकदम ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। इसी दौरान अमिताभ ने ऐश्वर्या राय के प्रसव पीड़ा के बारे में भी बताया था और उनकी तारीफ की थी।

Trending Videos
When Amitabh commended Aishwarya for delivering Aaradhya without painkillers
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने उस वक्त पोती होने की खुशी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उनकी पोती एकदम ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। उन्होंने कहा था, मुझे तो ऐसा लगा है कि ऐश्वर्या पे है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, बच्चों की शक्ल हर दिन बदलती है। मैं फिर भी मानता हूं कि ऐश्वर्या की शक्ल है। परिवार में कुछ लोग समझते हैं कि थोड़ा बहुत जया और अभिषेक से मिलता-जुलती शक्ल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Amitabh commended Aishwarya for delivering Aaradhya without painkillers
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने कहा था कि मैं अभी बेकार हूं। मेरा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ खत्म हो गया है और मेरे पास कोई फिल्म नहीं है अभी और अब मैं घर पर रहूंगा। पिता की यह बात सुनकर अभिषेक बच्चन ने कहा था कि उनके डैड अब पोती की देखभाल करेंगे।

 

When Amitabh commended Aishwarya for delivering Aaradhya without painkillers
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने उस रात के बारे में भी बताया जिस रात ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि प्रसव की रात ऐश्वर्या राय ने दर्द निवारक दवाओं को लेने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, हम 14 नवंबर की रात अस्पताल गए थे। डॉक्टरों ने हमें बताया था कि बच्चे का डिलीवरी अभी भी की जा सकती है, लेकिन 16 नवंबर की सुबह ऐश्वर्या ने बच्चे को जन्म दिया।
 

विज्ञापन
When Amitabh commended Aishwarya for delivering Aaradhya without painkillers
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और जया बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ ने बताया था कि ऐश्वर्या राय की डिलिवरी सामान्य थी। उन्होंने कहा था कि आजकल लोग सी-सेक्शन और अन्य चीजों का विकल्प चुनते हैं। पर ऐश्वर्या राय नॉर्मल डिलीवरी चाहती थीं, उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन मैं उनकी सराहना करता हूं कि उन्हें लंबे समय से, लगभग 2-3 घंटे तीव्र प्रसव पीड़ा सही और दर्द निवारक दवा भी नहीं ली।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed