फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरी ने शाहरुख के इस सीक्रेट का किया खुलासा, जिसने भी सुना वो हंस पड़ा

Mon, 01 Apr 2019 02:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Apr 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
gauri khan tells about shah rukh khan secret watch video
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

शाहरुख खान और पत्नी गौरी की जोड़ी जब भी किसी इवेंट्स या पार्टी में साथ दिखाई देते हैं तो बतौर कपल हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक बार फिर शाहरुख और गौरी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। इस दौरान गौरी ने शाहरुख खान के बारे में एक खुलासा किया।

gauri khan tells about shah rukh khan secret watch video
shah rukh khan - फोटो : social media

गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख गौरी को मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेने के लिए दोनों मंच पर पहुंचे। तभी शाहरुख ने गौरी से अवॉर्ड नाइट में कुछ बोलने के लिए कहा।

gauri khan tells about shah rukh khan secret watch video
Gauri Khan,Shahrukh Khan - फोटो : social media

गौरी कहती हैं कि 'यह उनके लिए है जो यह दावा करते हैं कि स्टाइल से उनका कोई मतलब नहीं है। आज मैं एक सीक्रेट के बारे में बताना चाहती हूं कि जब हमें कभी पार्टी में जाना होता है तो आमतौर पर मैं 20 मिनट में तैयार हो जाती हूं और टाइम पर होती हूं। वहीं शाहरुख को हमेशा तैयार होने में 2 से 3 घंटे का टाइम लगता है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Courchevel. The winter playground.

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
gauri khan tells about shah rukh khan secret watch video
shahrukh khan gauri khan - फोटो : Instagram

गौरी आगे कहती हैं कि 'यहां आने के लिए मैं 2-3 घंटे में तैयार हो गई लेकिन शाहरुख को 6 घंटे लगे।' इससे पहले गौरी आगे कुछ कहतीं शाहरुख उन्हें रोककर बोलते हैं, 'मुझे लगता है कि आज तुम बहुत खूबसूरत दिख रही हो।' इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। वन शोल्डर जंपसूट में गौरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
gauri khan tells about shah rukh khan secret watch video
shah rukh khan - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। दिसंबर 2018 को रिलीज हुई जीरो भी फ्लॉप रही थी। ऐसी भी खबरें आई थीं कि वो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक करने जा रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। माना जा रहा है शाहरुख अब कोई भी फिल्म बहुत ही सोच समझकर करना चाहते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed