{"_id":"5ca1d6fdbdec222ffc359fac","slug":"taimur-ali-khan-debut-in-kareena-kapoor-film-good-news-know-the-reality-of-this-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में तैमूर ने साइन की अपनी डेब्यू फिल्म और फीस लेंगे 1 करोड़, जानें क्या है इस खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में तैमूर ने साइन की अपनी डेब्यू फिल्म और फीस लेंगे 1 करोड़, जानें क्या है इस खबर की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में होंगे । फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रह हैं । फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर ये आई है कि करीना की इस फिल्म में उनके बेटे तैमूर की एंट्री होने जा रही हैं ।
2 of 5
taimur
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 साल के तैमूर फिल्म 'गुड न्यूज' से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं । फिल्म में तैमूर, करीना और अक्षय के बेटे का रोल निभाएंगे । इस रोल के लिए मेकर्स छोटे बच्चे की तलाश कर रहे थे । जब यह बात बेबो को पता चली तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर को तैमूर का नाम सुझाया ।
3 of 5
taimur
- फोटो : amar ujala
करीना ने करण से कहा कि जब उनका बेटा इतना सुंदर है तो वो लोग इधर-उधर हाथ-पैर क्यों मार रहे हैं। तैमूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है । अगर वो फिल्म में आ जाता है तो उससे फिल्म को काफी फायदा होगा। इसके अलावा तैमूर कैमरा फ्रेंडली भी हैं । करीना की बात सुन करण ने तैमूर को फिल्म में लेने का फैसला किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taimur
फिल्म में तैमूर के दो-तीन शॉट लेने थे लेकिन अब तैमूर का रोल 10 मिनट का कर दिया गया है । फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका निभाएंगे । बीते दिनों 'गुड न्यूज' के सेट से एक विडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
करीना तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर तो ये भी है कि तैमूर अपने डेब्यू के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं । वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है । आज अप्रैल फूल के दिन तैमूर के डेब्यू की फेक न्यूज फैलाई जा रही है । तैमूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबर को झूठा बताया जा रहा है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।