फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में उतरते ही इन 3 एक्ट्रेस ने रियल में दिखाए जलवे, किसी ने काटा गेहूं तो किसी ने चलाया ऑटो

Mon, 01 Apr 2019 02:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 01 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini Urmila Matondkar Jaya Prada transformation in look Lok Sabha Election 2019 campaigning
Jaya Hema and Urmila election campaigning - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के दौरान कई सारी बॉलीवुड हीरोइनों ने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। किसी एक्ट्रेस ने भाजपा का हाथ थामा तो किसी ने कांग्रेस का। इनमें से कुछ एक्ट्रेस राजनीति में लंबे वक्त से एक्टिव है तो कुछ की बस शुरुआत हुई है। खास बात यह है कि इस नए कलेवर में हीरोइनों ने अपने लुक के साथ तेवर में भी गजब का बदलाव किया। तो चलिए आज हम फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आई एक्ट्रेस की बात करेंगे जिन्हें हाल ही में टिकट मिला। इसके साथ ही आपको तस्वीरें दिखाएंगे कि कैसे उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपने आप को ढाल लिया है। 

Hema Malini Urmila Matondkar Jaya Prada transformation in look Lok Sabha Election 2019 campaigning
हाथों में गेहूं का गट्ठर उठाएं हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala

सबसे पहले बात करते हैं हेमा मालिनी (Hema Malini) की। हेमा मालिनी ने साल 2014 में पहली बार मथुरा सीट से खड़ी हुई थीं और जीत दर्ज की थी। हेमा मालिनी फिर से चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस बार भी हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी मथुरा के गांव देवसेरस पहुंचीं। गांव पहुंचते ही हेमा ने गेहूं के खेत में गेहूं काटे और फिर गट्ठर को उठा लिया। हेमा का यह अवतार देख आस-पास के किसान हैरान रह गए। 

Hema Malini Urmila Matondkar Jaya Prada transformation in look Lok Sabha Election 2019 campaigning
Urmila Matondkar - फोटो : amar ujala

अब बात करते हैं राजनीति में पहली बार उतरीं उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) की। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उर्मिला जिस सीट से खड़ी हुई हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वो जनता के बीच कितनी पकड़ बना पाती हैं लेकिन उससे पहले उर्मिला प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। चुनाव प्रचार के सिलसिले में उर्मिला मुंबई के गोरई इलाके में पहुंचीं जहां उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उर्मिला ने ऑटो वालों से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने ऑटो चलाते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini Urmila Matondkar Jaya Prada transformation in look Lok Sabha Election 2019 campaigning
Jaya Prada - फोटो : amar ujala

आखिरी में बात करते हैं जया प्रदा (Jaya Prada) की। हेमा मालिनी और उर्मिला की तुलना में जया प्रदा का राजनीति में अनुभव ज्यादा है। जया प्रदा लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय है। जया प्रदा ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। जया इस बार रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जया प्रदा टिकट मिलते ही रामपुर पहुंचीं। यहां पर जया ने रामपुर के लोगों से मुलाकात की और उनसे वोट अपील की। 

विज्ञापन
Hema Malini Urmila Matondkar Jaya Prada transformation in look Lok Sabha Election 2019 campaigning
Urmila Jaya Isha - फोटो : twitter

आपको बता दें, उर्मिला मातोंडकर, जया प्रदा, हेमा मालिनी के अलावा कई स्टार्स ने चुनाव के दौरान राजनीति में आए हैं। इन स्टार्स में ईशा कोप्पिकर, मौसमी चटर्जी, रवि किशन, निरहुआ का नाम शामिल है। फिलहाल यह देखना होगा कि यह सेलिब्रिटी इस चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच अपनी पकड़ कितनी बना पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed